Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 4, 2023

मुढ़ीपार में विशाल अन्नदाता किसान सम्मेलन एवं जिला सहकारी बैंक का हुआ लोकार्पण


 सी एन आई न्यूज़ संजू महाजन 

*मुढ़ीपार में विशाल अन्नदाता किसान सम्मेलन एवं जिला सहकारी बैंक का हुआ लोकार्पण*


*मुख्य अतिथि बैजनाथ चंद्राकर ,अध्यक्ष छ. ग. राज्य सहकारी बैंक रायपुर एवं अध्यक्ष नवाज भाई, अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव थे*


*बैजनाथ चंद्राकर ने छ. ग. सरकार की जन हितैषी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए इसे किसानो की सरकार बताया*


*नवाज खान ने अध्यक्षीय उद्बोधन में किसानों की सम्मान व सुविधाओं का पूरा ख्याल रखने की बात कही*


खैरागढ़ 04 फरवरी 2023

केसीजी के सबसे बढ़े ग्राम मुढ़ीपार में आज एक विशाल किसान सम्मेलन एवं लोकार्पण का आयोजन जिला सहकारी बैंक राजनांदगांव द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैजनाथ चंद्राकर, अध्यक्ष छ. ग. राज्य सहकारी बैंक रायपुर, अध्यक्ष नवाज भाई, अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव के कर कमलों से लोकार्पण सम्पन्न हुआ। 


मुख्य अतिथि बैजनाथ चंद्राकर ने छ. ग. सरकार की जन हितैषी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए इसे किसानो की सरकार कही। अध्यक्ष नवाज खान ने अपने जोशीले अंदाज में जय-जवान, जय किसान के नारे के साथ नए भवन में बैंक का कार्य सुचारू व सुगमता के साथ किसानों को सहूलियत होने की बात कही साथ ही राम-वन-गमन पथ निर्माण, कौशिल्या माता मंदिर निर्माण की बात कही। उन्होंने अपने कार्यकाल में किसानों की सम्मान व सुविधाओं का पूरा ख्याल रखने का आश्वासन दिया।


इस दौरान पैरा दान करने वाले किसानों को श्री फल व शाल देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य अंत्यावसायी सहकारी विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पटिला, जनपद पंचायत खैरागढ़ अध्यक्ष लीला प्रकाश मंडावी, राजनादगांव मंडी अध्यक्ष गोवर्धन देशमुख, खैरागढ़ मंडी अध्यक्ष दसमत जंघेल, सदस्य राजगामी सम्पदा न्यास मिहिर झा, जिला पंचायत सदस्य हर्षिता स्वामी बघेल, जनपद सदस्य तोप सिंह ठाकुर उपस्थित हुए।


कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी कोमल साहू, आरती महोबिया, भारत भूषण सिन्हा, कुमारी घनश्याम सिन्हा, आशीष वर्मा, सुरजीत सिंह, गिरेन्द्र वर्मा, देवकांत यदु, लीलाधर वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, नागरिक, अधिकारी कर्मचारी और मीडियाकर्मी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन कोमल साहू व आभार प्रदर्शन सुधीर कुमार सोनी सी.ई.ओ. जिला सहकारी बैंक राजनांदगांव ने किया।




No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad