मुंगेली......दिव्यांगजन घरौंदा केन्द्र में प्रवेश हेतु करा सकते हैं पंजीयन
मुंगेली 02 फरवरी 2023// समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक ने बताया कि जिले के ऐसे वयस्क दिव्यांगजन जो आॅटिज्म, सेरेब्रल पाल्सी, मानसिक मंदता और काधिक बहुदिव्यांगता से ग्रस्त हों, उन्हें जीवन पर्यन्त संस्थागत आश्रय सुनिश्चित करने एवं देखरेख की मानक सेवाएं प्रदान करने के लिए घरौंदा केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। ऐसे दिव्यांगजन के घरौंदा केन्द्र में प्रवेश हेतु पंजीयन के लिए मुंगेली विकासखण्ड के खेलावन प्रसाद भट्ठ मोबाईल नम्बर 6260864804, लोरमी विकासखण्ड के सुरेन्द्र सिंह राजपूत मोबाईल नम्बर 9753577100, 9993383806 और पथरिया विकासखण्ड के मूलचंद डड़सेना मोबाईल नम्बर 9174064628 से सम्पर्क कर सकते हैं।
सी एन आई न्यूज से कीर्तिमान साहू की रिपोर्ट 6260854044


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.