कबड्डी में चैंपियन बने खिलाड़ियों का विधायक ने मुंह मीठा कराकर दिया बधाई
जिले की कबड्डी टीम ने राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में पाया प्रथम स्थान
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के कबड्डी चैंपियनशिप में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने खेल का लोहा मनवाया है। जिला का नाम हुआ रोशन..
..
जिले से नोडल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी मोहला जीएस कंवर के नेतृत्व में यह टीम युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए रवाना हुई थी। वनांचल क्षेत्र में अभाव के बीच रहकर भी जिस तन्मयता के साथ उन्होंने कबड्डी खेल के दिशा में कड़ी मेहनत कर राज्य स्तर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है यह सराहनीय है। क्षेत्र के विधायक एवम संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी ने नोडल अधिकारी, समस्त खिलाड़ी एवम टीम प्रबंधन को इस अवसर पर मुंह मीठा कराकर बधाई दिया साथ ही साल श्री फल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनका सम्मान किया। वनांचल क्षेत्र के लिए गौरव की बात है की सीमित संसाधनों के बीच उन्होंने अपने कड़ी मेहनत का परिचय देकर नवीन जिला को गर्व महसूस करने का अवसर प्रदान किया है। आपको बता दें कि इंद्रशाह मंडावी विधायक के द्वारा यहां 10 लाख रुपया के लागत से 3 सेट मेट खरीदा गया है जिसमें अभ्यास कर खिलाड़ियो ने यह मुकाम हासिल किया है। विधायक के बदौलत ही छोटे से छोटे प्रतियोगिता में भी मेट से खेल कराया जा रहा है। जिसका नतीजा है की राज्य स्तर पर जिले की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। संसदीय सचिव ने टीम के साथियों से चर्चा कर मोहला में कबड्डी क्लब बनवाने का आश्वासन दिया है साथ ही सभी को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकाकनाएं प्रेषित किया है। जनपद अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी दिनेश शाह मंडावी ने इस उपलब्धि पर कबड्डी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।
इस अवसर पर कोच सुरेश कुमार निषाद एवम गोपाल निषाद, पीटीआई दुर्गेश ठाकुर एवं सुश्री जे.सुधा, खिलाड़ी तामेश्वर कोमरे, चंद्रप्रकाश उसेंडी, भुनेश्वर घावडे, अनिल मंडावी, कमलेश्वर कोरेटी, शैलेश कोरेटी, थन्नू कड़ियाम, गुलशन साहू, भागवत धुर्वा, केशव धुर्वा, विश्वा जाड़े, सहदेव तारम का सम्मान किया गया।
सी एन आई न्यूज मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट....



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.