गोटाटोला में मोहला - मानपुर विधानसभा स्तरीय बैठक सम्पन्न
भारतीय जनता पार्टी जिला मोहला मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के विधानसभा क्षेत्र मोहला मानपुर के गोटाटोला में विधानसभा स्तरीय बैठक रखी गयी, जिसमे मुख्य वक्ता अजय जामवाल क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पवन साय प्रदेश संगठन महामंत्री, सम्भाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, जिला प्रभारी कोमल जंघेल, जिला सह प्रभारी देवलाल ठाकुर, विधानसभा प्रभारी लल्लन मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव शाह, महामंत्रीद्वय दिलीप वर्मा, श्रीमती नम्रता सिंह उपस्थिति रहे, बैठक में सर्वप्रथम भारत माता,पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया, तद्पश्चात मोहला मानपुर विधानसभा के तीनों मंडलों के शक्तिकेन्द्र प्रभारियों, संयोजको, सह संयोजको से परिचय प्राप्त किया गया, तथा जिले के चारो मंडलों के पदाधिकारियों एवं जिला पदाधिकारियों ने अपना परिचय कराया, जिसके बाद बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने सभी से विधानसभा चुनाव जीतने के लिए क्या करना चाहिए इस पर सुझाव मांगे व आगे के कार्यो के लिए दिशा निर्देश दिए।इस अवसर पर समस्त जिला पदाधिकारी, मोर्चा / प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, सहित जिले के चारो मंडलों के शक्तिकेन्द्रों के प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक व मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सी एन आई न्यूज मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट...


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.