Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, February 21, 2023

मुंगेली....कलेक्टर ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा में चयनित युवाओं को किया सम्मानित

 मुंगेली....कलेक्टर ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा में चयनित युवाओं को किया सम्मानित



मुंगेली 21 फरवरी 2023//  भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती परीक्षा में जिले के 25 युवाओं का चयन हुआ है। कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में इन युवाओं को गुलाल लगाकर एवं पुष्पाहार पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिला प्रशासन द्वारा जिले के युवाओं को सैन्य बल में भर्ती हेतु डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में प्रशिक्षण दिया गया था। जिसमें से 25 युवाओं का अग्निवीर के लिए चयन होना जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने युवाओं को मन लगाकर देश की सेवा करने और जिले का नाम रोशन करने की बात कही। इससे पहले उन्होंने युवाओं से परिचय प्राप्त किया और कहा कि आप लोगों ने अनुशासन में रहकर जो मेहनत की है, उसके फलस्वरूप आप लोगों का चयन हुआ है। यह दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ अनुशासन में रहकर कड़ी मेहनत करने की जीत है। 

           जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन दुर्ग जिले में 01 दिसम्बर से 13 दिसम्बर तक किया गया था, जिसमें युवाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षा के साथ स्वास्थ्य परीक्षण किया गया था। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 15 जनवरी को रायपुर में ली गई थी जिसका परिणाम 29 जनवरी को जारी किया गया था। जिसमें मुंगेली जिला के 25 अभ्यर्थी अंतिम रूप से चयनित हुए हैं। श्री रामभजन देवांगन ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सैन्य बल में भर्ती हेतु जून से सितम्बर माह तक जिले के लगभग 600 युवाओं को आवासीय, गैर आवासीय प्रशिक्षण पूर्व सैनिक, पुलिस बल एवं स्कूल शिक्षा विभाग के कुशल प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया था। जिसके फलस्वरूप अग्निवीर भर्ती परीक्षा में जिले के 25 युवाओं का चयन देश के विभिन्न राज्यों में हुआ है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। 


सी एन आई न्यूज़ मुंगेली से कीर्तिमान साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad