कार्यालय कलेक्टर एवं अध्यक्ष स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन एवं प्रबंधन समिति, जिला मोहला - मानपुर-अं. चौकी (छ.ग.)
जिला मोहला मानपुर अं.चौकी में संचालित 03 स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम के विभिन्न शैक्षणिक बैकलॉग के रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु छत्तीसगढ़ के मूल निवासी, योग्यताधारी आवेदकों से आवेदन पत्र दिनांक 13.01.2023 तक आमंत्रित किये गये थे।
प्राप्त आवेदनों का स्कूटनी एवं दावा आपत्ति निराकरण उपरांत पात्र / अपात्र अभ्यार्थियों की सूची कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी मोहला मानपुर-अं, चौकी में चस्पा कर दी गई है साथ ही सूची का अवलोकन वेबसाईट www.naveencollege.com में भी किया जा सकता है। सर्व संबंधित पात्र अभ्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 08.02.2023 दिन बुधवार को कार्यालयीन समय में अवलोकन कर अभ्यार्थी अपना दावा अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकतें है। निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त आवेदन पर विचार नही किया जायेगा। अभ्यावेदन निराकरण उपरांत पात्र अभ्यार्थियों की सूची दिनांक 08.02.2023 को कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी मोहला मानपुर अं. चौकी में चस्पा कर दी जायेगी, दिनांक 10.02.2023 दिन शुक्रवार को कार्यालयीन समय में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मोहला में स्वयं उपस्थित होकर मूल दस्तावेज का सत्यापन कराना सुनिश्चित करेंगे।
संलग्नः - पात्र / अपात्र अभ्यार्थियों की सूची।
जिला शिक्षा अधिकारी एवं सचिव स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी मा. विद्यालय संचालन एवं प्रबंधन समिति जिला मोहला मानपुर - अं. चौकी
पृ. क्रमांक / 838/ अंग्रेजी मा. / स्वा.आ.अं.मा.वि. / सं. भर्ती / दावा आपत्ति / 2023
मोहला दिनांक 03.02.2023
प्रतिलिपि:-
1. कलेक्टर महोदय जिला राजनांदगांव की ओर सादर सूचनार्थ प्रेषित ।
2. जन संपर्क विभाग, कलेक्टर कार्यालय मोहला मानपुर-अं, चौकी को दैनिक समाचार पत्र में प्रसारण हेतु सूचनार्थ |
3. संपादक, दैनिक समाचार पत्र, दैनिक भास्कर / हरिभूमि को सूचित कर लेख है कि कृपया अपने दैनिक समाचार पत्रिका में प्रकाशित कर प्रसारित करने का कष्ट करेंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी एवं सचिव स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी मा. विद्यालय संचालन एवं प्रबंधन समिति जिला मोहला मानपुर - अं. चौकी
सी एन आई न्यूज चौकी से शंशाक विश्व कर्मा की रिपोर्ट...


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.