हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के दौरान ग्राम कंदाड़ी के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन
इंद्रशाह मंडावी के कार्यप्रणाली एवम भूपेश के नीति से हुए प्रभावित
बीजेपी से पूर्व जनपद सदस्य रहें है माधो सिंह हारमे
कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा आज मोहला विकासखंड के परवीडीह, पारडी, कंदाड़ी एवम कनेरी से होकर गुजरी जहां संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी ने छत्तीसगढ़ सरकार के समस्त महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक ग्रामीणों को बताया। इस दौरान विधायक इंद्रशाह मंडावी के कार्यप्रणाली एवम भूपेश बघेल के विकास की नीति को देखकर सेक्टर प्रभारी रशीद खान के नेतृत्व में ग्राम कंदाड़ी के पटेल माधो सिंह हारमे जो पूर्व में बीजेपी की ओर से जनपद सदस्य रह चुके है, साथ ही बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता भारत लाल केडाम ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। इस अवसर पर विधायक ने उन्हें पार्टी का अंगवस्त्र पहना कर कांग्रेस पार्टी की विधिवत सदस्यता दिलाया। इस दौरान महामंत्री राजेंद्र जुरेशिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नोहरु राम कुमेटी, महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मीना मांझी, जनपद अध्यक्ष मोहला लगनू राम चंद्रवंशी, जनपद अध्यक्ष मानपुर दिनेश शाह मंडावी, सेक्टर प्रभारी रशीद खान, जोन प्रभारी सुरजीत सिंह ठाकुर, पूर्व जनपद सदस्य कुमार कोरेटी, अजय राजपुत, झम्मन पुसारे, बाबू भाई, गमीता लोनहारे, संध्या बोरकर, संतोषी निर्मालकर, राधे लाल साहू सहित सैकड़ों ग्रामीण एवम कार्यकर्ता शामिल रहें।
सी एन आई न्यूज चौकी से शंशाक विश्व कर्मा की रिपोर्ट..….


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.