Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, February 22, 2023

फर्जी हाजिरी भरने तथा राशि गबन करने का रोजगार सहायक एवं मेट पर लगा आरोप



डोंगरगढ़ - छत्तीसगढ़ सरकार एक तरफ लोगों को मजदूरी के लिए कई प्रकार के योजनाओं में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है तथा बेरोजगारी दूर करने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। वही दूसरी तरफ मनरेगा जो कि ग्रामीणों का मुख्य कार्य है जिस पर भी रोजगार सहायक एवं मेट हाथ साफ कर रहे हैं। जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रीवागहन में मामला कुछ और ही है। रोजगार गारंटी में काम करने वाले हितग्राहियों के साथ भेदभाव एवं जो व्यक्ति एक दिन भी काम पर नही गया उसका फर्जी हाजिरी डालकर रुपए डकारने का आरोप सीधा रोजगार सहायक  धीरपाल वर्मा, मेट लेखराम वर्मा, लिकेश वर्मा पर लगा रहे हैं। 


महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना अन्तर्गत 19, 64,000/- (उन्नीस लाख चौसठ हजार रूपये) स्वीकृत किया गया था । जिसमें तत्कालीक रोजगार सहायक धीरपाल वर्मा, एवं मेट- 1. लेखराम वर्मा 2. लिकेश वर्मा, 3. द्वारा, रीवागहननया तालाब गौठान के पास बड़े फाल के निचे, एवं हेमन्त के खेत के पास तालाब गहरीकरण कार्य कराया जा रहा है। जिसमे तत्कालीन रोजगार सहायक एवं मैट द्वारा फर्जी हाजरी भरा गया है। उक्त कार्य में लगभग 9 -10 लोगो का फर्जी हाजरी भरा गया वर्तमान स्थिति में उनके द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया है । 


विगत दिनांक 3 व 4 फरवरी 2023 को तथा दिनांक 06 फरवरी को गांव में त्योहार होने के कारण पुरा काम बंद था, किन्तु मस्टररोल मे 910 लोगों का फर्जी हाजरी भरा गया है । इस माध्यम से हमे जानकारी हुई इसी तरह पूर्व में भी कई कार्य कराए गये है जिसकी जांच होना आवश्यक है ।


इस बात को लेकर ग्राम पंचायत रीवागहन के ग्रामीण काफी आक्रोशित हुए और जनपद सीईओ डोंगरगढ़ के पास नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि रोजगार सहायक एवं मेट मिलकर मनरेगा में कार्य करने वाले हितग्राहियों की फर्जी हाजिरी डालकर रुपए गबन कर रहे हैं। जो व्यक्ति सप्ताह में एक भी दिन कार्य करने नहीं गया है उन्हें भी पूरी मस्टरोल भरा गया है एवं जो व्यक्ति मेट के घर पर काम कर रहा है उसका तत्कालीन समय पर  हाजिरी मस्टररोल में भरा जा रहा है। यह मनमानी नही तो और क्या है।


ग्रामीण बता रहे हैं कि  जो व्यक्ति 6 दिन काम किया है उनका बदले की भावना से मस्टरोल 4 दिन ही अंकित किया है एवं जो व्यक्ति एक भी दिन नहीं गया है उनको पूरी राशि अदा किया जा रहा है। इस तरह बिना कार्य के फर्जी मस्टर रोल तैयार कर राशि को गबन किया जाता है। इसमें हितग्राहियों के साथ मिलीभगत होने की भी आशंका जाहिर हो रही है वही जो व्यक्ति 6 दिन गया है उसके मस्टरोल हाजिरी में मात्र 4 दिन दर्ज किया गया है जिससे हितग्राही को 1 दिन की मेहनताना ₹208 की राशि की दर से 2 दिन का ₹416 का सीधा नुकसान हो रहा है। 

ग्रामीणों की शिकायत पर सहानुभूति पुर्वक विचार कर रोजगार सहायक को तत्काल प्रभाव से हटाया जावे तथा उचित जांच कर दोषियों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही किए जाने की मांग की गई है । यदि उक्त दोषियों पर दंडात्मक कार्यवाही नहीं किया जाता है तो ऐसी स्थिति में ग्रामीण उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, चक्का जाम किया जाएगा साथ ही उच्च अधिकारियों के पास भी जाना पड़े तो जाएंगे।


इस मामले पर जनपद पंचायत सीईओ दिव्या ठाकुर ने आश्वासन दिया है कि आपके द्वारा दिये गए शिकायत पर टीम गठित कर मौके की निष्पक्ष गहन जांच कर  दोषी पर दंडात्मक कार्यवाही की जावेगी।



सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad