भाटापारा:- शासन और प्रशासन में तालमेल के अभाव के कारण भाटापारा क्षेत्र का विकास लगभग रुक गया है। ठोस निर्णय और पर्याप्त विकास राशि ना होने के कारण विगत 4 वर्षों में क्षेत्र की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस करने लगी है। ऐसा ही एक नजारा भाटापारा नगर में बनने वाली सड़क के टेंडर में देखने को मिला है। रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड चौक तक 1 किलोमीटर दूरी की सड़क व सुहेला चौक से एकता पोहा मिल तक 1.6 किलोमीटर तक बनने वाली सड़क का टेंडर एक नहीं बल्कि दो विभागों द्वारा जारी कर दिया गया है । विधायक प्रतिनिधि आशीष जायसवाल ने बताया कि विभागों के आपसी तालमेल के अभाव व शासन प्रशासन की कमजोर व्यवस्था के कारण उपरोक्त दोनों सड़कों का टेंडर नगरपालिका व लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। सूचना मिलने पर आनन-फानन में लोक निर्माण विभाग द्वारा नगर पालिका को टेंडर निरस्त करने का नोटिस दे दिया गया है। उक्त दोनों सड़कें लोक निर्माण विभाग के आधीपत्य की है जिसे पालिका प्रशासन द्वारा बिना विभागीय सहमति के टेंडर जारी कर दिया गया ।।पूर्व में दोनो सड़को का सीसी व डामरीकरण कार्य विधायक शिवरतन शर्मा द्वारा करवाया गया था ।। विधायक प्रतिनिधि ने विधानसभा स्तरीय कान्ग्रेस नेताओं से आग्रह किया है कि बैनर पोस्टर की राजनीति से बाहर आकर शासकीय विभागों की लापरवाही को दूर करें व जनता के पैसों की बंदरबांट को रोकने में सकारात्मक प्रयास करें ।
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.