सी एन आई न्यूज़ के लिए संजू महाजन की रिपोर्ट
गंडई - राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह गंडई क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमो में शामिल हुए जिसमे ग्राम पेंडरवानी, ग्राम बागुर में ग्रामवासियों के द्वारा आयोजित श्रीमद्ब भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल होकर श्री कृष्ण कथा का रसपान किए वही बागूर में भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष लिकेश साहू को कन्या रत्न प्राप्ति पर छट्टी कार्यक्रम रखा गया था जिसमे शुभ आशीर्वाद प्रदान करने पहुंचे साथ ही ग्राम रयमड़वा में तीन दिवसीय नवधा रामायण के आयोजन में भगवान श्रीराम कथा का रसपान किए।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष के साथ नवनियुक्त जिला भाजपा उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा जीवन दास,गंडई मंडल भाजपा अध्यक्ष राजेश मेहता,गंडई सोसायटी अध्यक्ष धरमू पटेल,पार्षद यतीश कुंजाम,युवा मोर्चा महामंत्री राकेश यादव,लेखराम साहू,भाजपा युवा मोर्चा के सक्रिय साथी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.