Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, February 6, 2023

राजिम माघी-पुन्नी मेला हम सबकी आस्था का प्रतीक है:मुख्यमंत्री ।

 राजिम माघी-पुन्नी मेला हम सबकी आस्था का प्रतीक है:मुख्यमंत्री ।


सी एन आइ न्यूज के लिए पुरुषोत्तम जोशी ।


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल माघी पुन्नी मेला के शुभारंभ अवसर पर राजिम में राजीव लोचन मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन कर प्रदेश के खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री सीता बाड़ी की भव्यता देख प्रसन्नता जतायी। महानदी मैया की महाआरती में शामिल होकर मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से आरती कर त्रिवेणी मैया से प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। 


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजिम माघी पुन्नी मेला की बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि राजिम माघी पुन्नी मेला हम सबकी आस्था का प्रतीक है। इस मेले में छत्तीसगढ़ की धार्मिक परंपराओं के साथ-साथ लोक संस्कृति के दर्शन होते हैं। इस मौके पर गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, राजिम विधायक श्री अमितेष शुक्ल, अभनपुर विधायक श्री धनेन्द्र साहू, सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी धु्रव, तेलघानी विकास बोर्ड के सदस्य सर्वश्री शैलेन्द्र साहू, भावसिंह साहू, विकास तिवारी, पद्मा दुबे, प्रीति पाण्डे सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालुगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


छत्तीसगढ़ का प्रयाग कहलाने वाले राजिम में माघी पुन्नी मेला आज से शुरू हुआ। महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के पवित्र त्रिवेणी संगम पर सदियों से यह मेला लगता है, जो माघी पूर्णिमा से शुरू होकर राजिम मेला महाशिवरात्रि तक चलता है। माघ पूर्णिमा के अवसर पर आज राजिम के त्रिवेणी संगम तट पर श्रद्धालुओं ने माघी पुन्नी का पुण्य स्नान किया। स्नान करने हेतु पूरे देश सहित प्रदेश के कोने-कोने से लोग पहुंचे और गंगा घाट में डुबकी लगाकर पुण्य स्नान किया। 


उल्लेखनीय है कि राजिम माघी पुन्नी मेला का आयोजन 5 फरवरी माघ पूर्णिमा से प्रारंभ होकर 18 फरवरी महाशिवरात्रि तक होगा। यहां प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या के तहत छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकार अपनी कला की प्रस्तुति  देंगे ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad