महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया के मार्गदर्शन में कांग्रेस प्रवक्ता जेबा कुरैशी के द्वारा स्थानीय राजहरा वालीबॉल ग्राउंड में एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
CNI News बालोद जिला से ब्यूरो प्रमुख :-प्रदीप सहारे
दल्लीराजहरा :- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया के मार्गदर्शन में कांग्रेस प्रवक्ता जेबा कुरैशी के द्वारा स्थानीय राजहरा वालीबॉल ग्राउंड में एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता पुरुष एवं महिला वर्ग दोनों में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में डौंडीलोहारा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों के कई टीमों ने हिस्सा लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर जी के द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में बालोद जिला वॉलीबॉल के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर ,रवि जायसवाल ,रतिराम कोसमा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष काशी निषाद उपस्थित थे ।
पुरुष वर्ग में डौंडीलोहारा विधानसभा से 10 टीमों ने हिस्सा लिया और प्रतियोगिता का फाइनल मैच राजहरा बी और राजा सी के मध्य खेला गया। इस रोमांचक मैच में राजहरा सी ने राजहरा बी को 2-0 से पराजित कर प्रतियोगिता अपने नाम की। वहीं महिला वर्ग में डीएवी राजहरा की टीम ने राजहरा वॉलीबॉल क्लब को 2-0 से पराजित कर प्रतियोगिता का फाइनल अपने नाम किया। प्रतियोगिता के अंत में महाप्रबंधक आई.ओ.सी. श्री बेहरा जी द्वारा और बालोद जिला वालीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार ठाकुर द्वारा विजेता खिलाड़ियों को मेडल और शील्ड प्रदान किया गया। महाप्रबंधक श्री बेहरा जी ने इस आयोजन के संदर्भ में कहा कि खेल से खिलाड़ियों का शारीरिक और मानसिक विकास दोनों होता है
उन्होंने जेबा कुरैशी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें आशा है कि उनके द्वारा भविष्य में भी इसी तरह से प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा और बच्चों का उत्साहवर्धन किया जाएगा। वॉलीबॉल एसोसिएशन बालोद के अध्यक्ष श्री अशोक ठाकुर ने कहा कि उन्हें और दर्शकों को उत्कृष्ट मैच देखने को मिला और उन्होंने भी जेबा कुरैशी की प्रशंसा की और उन्हें ₹50000 की आर्थिक सहायता की कि वे आगे भविष्य में भी खिलाड़ियों के उत्साह के लिए इसी तरह से खेल का आयोजन करें ।
अंत में इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए श्री रतिराम कोसमा जी ने आभार प्रदर्शन किया और उन्होंने राजहरा व्हालीवाल क्लब के सदस्यों का उत्कृष्ट मैदान तैयार करने और जेबा कुरैशी का भी सफल प्रतियोगिता कराने के लिए धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में डीजीएम दल्ली एस. मनोज,श्री व्यास सर, श्री वी .के. पटले जी,श्री चंद्रभान सिंह, श्री लक्ष्मी राटौल, श्री राजकुमार इनवाती, श्री एस.पी. यादव जी ,श्री निजाम जी, श्री धीरेश दुबे जी, श्री हरीश देवांगन, मोंटू का विशेष योगदान रहा।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.