Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, February 22, 2023

कार्रवाई की जानकारी देने से मुंह छिपा रही ईडी, नेताओं को निशाना बनाया जा रहा – विधायक छन्‍नी साहू कहा - कांग्रेस का प्रत्‍येक कार्यकर्ता जुझारु है, वो डरेगा नहीं

 कार्रवाई की जानकारी देने से मुंह छिपा रही ईडी, नेताओं को निशाना बनाया जा रहा – विधायक छन्‍नी साहू



 कहा - कांग्रेस का प्रत्‍येक कार्यकर्ता जुझारु है, वो डरेगा नहीं


छुरिया । 


छत्‍तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं के घरों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई की आलोचना करते हुए खुज्‍जी विधायक श्रीमती छन्‍नी चंदू साहू ने बयान जारी किया है। उन्‍होंने अपने बयान में कहा कि – स्‍पष्‍ट है कि ईडी की कार्रवाई इशारे पर की गई है। हमारे नेताओं ने ईडी के अधिकारियों के दुर्व्‍यवहार, धमकी दिए जाने की भी पुष्टि की है। छापे की कार्रवाई में शामिल अफसरों ने तो गोलियां चलाने की भी बातें कहीं हैं। किसी भी जांच एजेंसी का ये बर्ताव साबित करता है कि प्रदेश के कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। 


विधायक छन्‍नी साहू ने कहा कि – पक्षपात और केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। प्रदेश में भाजपा की जमीनी स्थिति और कांग्रेस की राज्‍य सरकार के बढ़ते प्रभाव के आगे बेबस हो चुकी भाजपा अब केंद्र सरकार की ताकतों का बेजा इस्‍तेमाल करने पर उतारु हो चुकी है। मीडिया संस्‍थानों का अपने अरबपति मित्रों से अधिग्रहण करवाने, नेताओं को केंद्रीय जांच एजेंसियों के माध्‍यम से डराकर देश में विरोध की आवाज़ दबाए जाने के प्रयास हो रहे हैं। 


छत्‍तीसगढ़ में होने वाले कांग्रेस के 85वें राष्‍ट्रीय अधिवेशन के संबंध में विधायक छन्‍नी साहू ने कहा कि – इस अधिवेशन में खलल डालने की विपक्ष की हर कोशिशें नाकाम हैं। ईडी को भी कार्रवाई के बाद मुंह छिपाना पड़ रहा है। तभी तो वे छापों के बाद जानकारी देने से पीछे हट रहे हैं। कांग्रेस का प्रत्‍येक कार्यकर्ता जुझारु है... वो डरेगा नहीं। लोकतांत्रिक व्‍यवस्‍था में तानाशाही की कोशिशें ज्‍यादा दिन टिक नहीं सकेंगी। 


उन्‍होंने कहा कि – 24 फरवरी से देशभर से जुट रहे कांग्रेस नेताओं का अधिवेशन वह शंखनाद साबित होगा जिसके बाद भाजपा की अनीतियों को करारा जवाब मिलेगा। वे पहले ही भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से थरथरा रहे हैं। इस अधिवेशन को लेकर उनकी घबराहट साफ दिखाई दे रही है। देश एक बड़े बदलाव की ओर देख रहा है... और भाजपा ये भांप चुकी है। 


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad