Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, February 23, 2023

धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ने का मामला


धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ने का मामला

बिलासपुर से सुरेंद्र मिश्रा 

बेलगहना...... बेलगहना अंडर ब्रिज से नर्सरी कोंचरा रोड की ओर जाने वाली बायपास सड़क के पास शिव मंदिर बनकर पूरा ही हुआ है कि विवादों में पड़ता नजर आ रहा है बताया जा रहा है कि यह मंदिर रेलवे की भूमि पर बनाया गया है यह बात सच हो भी तो पहले इसकी जांच हो उसके उपरांत कोई एक्शन लिया जाय यहां तो मंदिर बनकर तैयार हुआ ही है कि मंदिर के सामने रेलवे के पुराने स्लीपर रख कर वह भी ऐसा जिसमें निश्चित रूप से गंदगी होगी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया गया है। सोंचने वाली बात यह है कि पुराना स्लीपर रेलवे के तौर तरीकों से रखा भी नहीं गया है इस बेतरतीब ढंग से स्लीपर क्या किसी सोंची समझी रणनीति के तहत रखी गई है ताकि क्षेत्र का माहौल बिगाड़ा जा सके। 


    सबसे बड़ी बात यह कि जब मंदिर निर्माण हो रहा था तब रेलवे अमला किस गहरी नींद में सोया था?

      क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से इस संबंध में चर्चा जोरों पर है वहीं चर्चा धार्मिक सौहार्द का है तो मामला बिगड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता मामला राजनीतिक रंगों में भी रंगने की संभावना है बहरहाल देखने वाली बात यह होगी क्या रेलवे प्रशासन कोई प्रतिक्रिया देती है अथवा आम जनमानस का क्रोध हावी होगा।

    चूंकि इस संबंध में कृषि उपज मंडी अध्यक्ष कोटा से चर्चा की गई उनके द्वारा कहा गया कि यह किसी बाहरी तत्व का नहीं रेलवे के अधिकारियों का ही काम है जहां एक तरफ भाजपा हिंदुओं को समेटने की बात कह सरकार में आती है वहीं रेलवे के माध्यम से हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम भी भाजपा का ही कहा जाएगा। मंदिर के सामने पुराने मल मूत्र सने स्लीपर रख हिंदू भावनाओ को ठेस पहुंचाने का काम किया गया है जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो हिंदुओं के उग्र आंदोलन का मैं स्वयं समर्थन करूंगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad