Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, February 2, 2023

कांपादाह और सिल्हाटी में आकार ले रहा है ग्रामीण औद्योगिक पार्क कांपादाह में सुगर कैन जूस और सिल्हाटी में गोबर पेंट सहित चार यूनिट लगेंगे कलेक्टर ने ग्रामीण औद्योगिक पार्क के प्रगतिरत कार्यो का अवलोकन कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 कांपादाह और सिल्हाटी में आकार ले रहा है ग्रामीण औद्योगिक पार्क



कांपादाह में सुगर कैन जूस और सिल्हाटी में गोबर पेंट सहित चार यूनिट लगेंगे


कलेक्टर ने ग्रामीण औद्योगिक पार्क के प्रगतिरत कार्यो का अवलोकन कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


कवर्धा, 02 फरवरी 2023। युवाओं और महिला स्वसहायता समूहों को रोजगार के नए अवसर देने के लिए पंडरिया विकासखण्ड के कांपादाह और बोडला विकासखण्ड के सिल्हाटी में राज्य शासन की सर्व प्राथमिकता में शामिल महात्मागांधी ग्रामीण औद्यौगिक पार्क की स्थापना की जा रही है। इन दोनों औद्योगिक पार्क में चार-चार अलग-अलग क्षेत्रों में रोजगार और आय सृजन करने वाले स्थानीय बाजार के अनुरूप यूनिट स्थापित किया जाएगा। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज इन दोनों ग्रामीण औद्योगिक पार्क के प्रगतिरत कार्यों का अवलोकन किया। साथ में जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। कलेक्टर श्री महोबे ने सिल्हाटी और कांपादाह के निर्माणाधिन ग्रामीण औद्योगिक पार्क के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कांपादाह के औद्योगिक पार्क स्थल को अतिक्रमण से मुक्त कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी चयनित समूहों को उनके कार्य के आधार पर प्रशिक्षण सहित आवश्यक सभी जानकारियां देने के लिए जिला पंचायत सीईओ को निर्देशित किया है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad