सरस्वती शिशु मंदिर लखराम में दो दिवसीय जिला स्तरीय आचार्य सम्मेलन का आयोजनरतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर - सरस्वती शिशु मंदिर लखराम में बिलासपुर जिले के शिशु मंदिरों के आचार्यों का 19 एवं 20 फरवरी को दो दिवसीय आचार्य सम्मेलन का आयोजन हुआ। आयोजन जिसमे जिले भर के 6 संकुलों से 157 महिला शिक्षिकाएं तथा 63 पुरुष वर्ग कुल 230 लोगों समिलन हुआ। कार्यकम का उद्देश्य आचार्यों के शारीरिक विधावों एवं बौद्धिक विकास के साथ साथ मनोरंजन का अवसर उपलब्ध कराना भी था। संस्था के प्राचार्य दीनदयाल यादव ने बताया कि सम्मेलन के माध्यम से आचार्यों के विचारों के आदान प्रदान तो होता ही है साथ ही वे एक दूसरे के प्रतिभाओं से सीखते भी हैं तथा अपनी प्रतिभा विकास कर बच्चों एवं विकास में सक्षम होते हैं।
कार्यक्रम में रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यकर्मों का भी एवं भव्य शोभयात्रा का आयोजन हुआ। जिसमें लखराम संकुल के अतिरिक्त नगोई,गनियारी,सरगांव,सीपत मस्तूरी के आचार्यों ने अपनी अपनी मोहक प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम जुड़ावन सिंहअध्यक्ष सरस्वती शिक्षा संस्थाम छ.ग. डा.प्रशांत द्विवेदी,डा. प्रमोद पाण्डेय, गौरी शंकर कटकवार, अनूप पाण्डेय जिला अध्यक्ष ग्राम भारती बिलासपुर,वैभव मिश्रा, राजेन्द्र शर्मा, संतोष निषाद पुरुषोत्तम अग्रवाल आदि पदाधिकारियों का मार्ग दर्शन प्राचार्य दीनदयाल यादव का कुशल संचालन के साथ साथ जिला समन्वयक हरिश्चंद्र साहू,बसन्त सिंह ठाकुर,सूरज यादव भरत साहू सुन्दर साहू,बलराम विश्वकर्मा मनहरण साहू गुरुदयाल यादव तथा विद्यालय के समस्त कार्यकर्तागणों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का आभाऱ प्रदर्श सुरेश कुमार राय द्वारा प्रस्तुत किया गया।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.