छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग पुरुष वर्ग का आयोजन आज से
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर.....छत्तीसगढ़ प्रो कबड्डी प्रीमियर लीग पुरूष वर्ग का आयोजन 21 से 23 फरवरी 2023 तक लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान किया जा रहा है इस संबंध में जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग चैयरमेन हेमंत यादव (कबड्डी प्रशिक्षक) ने बताया कि प्रो कबड्डी की तर्ज पा आयोजित होने वाला छत्तीसगढ़ प्रो कबड्डी प्रीमियर लीग का आयोजन जिला कबड्डी संघ बिलासपुर व लक्ष्मी स्पोर्ट्स की सयुंक्त मेजबानी में किया जाएगा छत्तीसगढ़ प्रो कबड्डी लीग पुरुष वर्ग का 8 वा सीजन होगा जिसका आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जा रहा है इस प्रतियोगिता का प्रथम पुरुष्कार 100000 रु व ट्रॉफी द्वितीय पुरुस्कार 71000 रु व ट्रॉफी तृतीय पुरुष्कार 51000 रु व ट्रॉफी व चतुर्थ पुरुष्कार 31000 रु व ट्रॉफी रखा गया है प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ रेडर खिलाड़ी को 15000 रु दिया जाएगा बेस्ट कैचर , बेस्ट राइट कार्नर बेस्ट लेफ्ट कार्नर, बेस्ट राइट कवर, बेस्ट लेफ्ट कवर के लिए 5100 रु नगद पुरुष्कार राशि रखा गया है प्रतियोगिता के प्रत्येक लीग मैच व नॉकआउट मैच के मैन ऑफ द खिलाड़ी को 1100 रु दिया जाएगा इस प्रतियोगिता में पूरे छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के चयनित पुरुष खिलाड़ी को 8 टीमो में ट्रायल चयन प्रदर्शन के आधार पर खिलाडीयो के पोजीशन आधार पर टीम में रखा गया है इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए छ. ग.कबड्डी संघ कोषाध्यक्ष अवध राम चन्द्राकर, अध्यक्ष जिला कबड्डी संघ बिलासपुर जीवन मिश्रा उपाध्यक्ष जिला कबड्डी संघ सौरभ राय,जिला कबड्डी संघ सचिव प्रदीप यादव,कार्यकारिणी अध्यक्ष राजेंद्र जगत (प्राचार्य)पुन्नी राम साहू, जितेंद सराफ, शरद यादव, एन आई एस कबड्डी कोच ओमकार जायसवाल (क्रीड़ाधिकारी)महेंद्र पटेल, राकेश देवांगन,(व्यायाम शिक्षक) व श्यामू साहू , रजनीश कैवर्त आदि जुटे हुए हैं


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.