Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, February 3, 2023

जिला स्तरीय रामायण मंडली स्पर्धा में श्री आंजनेय मानस परिवार अंबागढ़ चौकी प्रथम

 



मोहला मानपुर अं. चौकी - जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन मोहला ब्लाक के ग्राम बोगाटोला में आयोजित किया। जिसमें चयनित 3 रामायण मण्डली प्रतियोगिता में शामिल हुई। प्रतियोगिता में श्री आंजनेय मानस परिवार अंबागढ़ चौकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान नव किरण मानस मंडली आमाडुला (मोहला), तृतीय स्थान आदर्श शिव मानस परिवार राजकट्टा (मानपुर) पर रहे।


इस अवसर पर ग्राम बोगाटोला में जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में मंडलियों के द्वारा बेहद ही अच्छे ढंग से इस प्रतियोगिता में चार चांद लगा दिए, उन्होंने रामायण से जुड़े कई विषयों को सुनने के लिए बैठे लोगों के सामने रखा,इस प्रतियोगिता में मंडलियों को सुनने के लिये पंडाल में ग्रामवासियों की भारी भीड़ थी। इस प्रतियोगिता मेंप्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अंबागढ़ चौकी के श्री आंजनेय मानस परिवार को पाँच हजार एक रूपए नगद, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र तथा द्वितीय नव किरण मानस मंडली आमाडुला(मोहला) को तीन हजार एक रुपये व स्मृति चिन्ह उसी प्रकार तृतीय स्थान आदर्श शिव मानस परिवार राजकट्टा (मानपुर) को दो हजार एक रुपये नगद व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। निर्णायकगण दयाशंकर गंजीर.गिरधारी लाल पटेल,जितेंद्र कुमार पटेल थे।

इस रामायण मंडली प्रतियोगिता के अतिथि जिला पंचायत सदस्य राम भगवान चन्द्रवंशी, जनपद अध्यक्ष लगनुराम चन्द्रवंशी ,उपाध्यक्ष श्रीमती गमिता लोन्हारे, जनपद सदस्य दीपिका राजपूत,सरपंच निर्मला मंडावी,कुंदन ध्रुवे, करन कुमेटी ने बोगाटोला में जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का शुभारंभ भगवान श्रीराम जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर इस प्रतियोगिता की शुरुवात की।एसडीएम हुमेन्द्र भुआर्य, जनपद पंचायत मोहला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोपाल सिंह कंवर तथा जनपद के दुर्गा राम गंगवेर सहित इस अवसर पर कई ग्राम पंचायतों के सचिव भी मौजूद थे।


सी एन‌‌‌ आई न्यूज चौकी से शंशाक विश्व कर्मा की रिपोर्ट....

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad