नवनियुक्त भाजयुमो जिलाध्यक्ष के. सी. जी. बोनी जी का साल्हेवारा में हुआ भव्य स्वागत।
खैरागढ़। साल्हेवारा मण्डल के विभिन्न ग्रामो में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री मान विक्रांत सिंह जी और भारतीय जनता पार्टी के. सी. जी. जिला अध्यक्ष श्री मान घम्मन साहू जी का साल्हेवारा मण्डल के विभिन्न ग्रामो में सघन दौरा किये। भारतीय जनता युवा मोर्चा के.सी.जी. जिला अध्यक्ष श्रीमान आयश सिंह बोनी जी के प्रथम आगमन पर युवा मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य लोधी मिनेश जंघेल के नेरतित्व में साल्हेवारा युवा मोर्चा के द्वारा रेस्ट हाउस साल्हेवारा में आतिशबाजी और जोरदार नारो के साथ भव्य स्वागत किया गया। तत पश्चात रामपुर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर श्री विक्रांत सिंह जी के करकमलों से विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। ग्राम जामगांव में पूर्व सरपंच प्रतिनिधि खेमू पांचे के परिवारिक शादी कार्यक्रम में शामिल हुए फिर ग्राम खादी के पूर्व सरपंच श्री मान बजरंग पटेल के पुत्र की विवाहित जोड़े को बधाई आशीर्वाद दिए। ततपश्चात साल्हेवारा में 5 कुण्डीय रुद्र महायज्ञ के अंति दिवस पर हवन पूजन कार्यक्रम में सम्पन्न।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.