कन्हारगांव स्कूल में हुआ छात्र प्रतिभा सम्मान
सी एन आई न्यूज़ राजनांदगांव से संजू महाजन
डोंगरगढ़ ब्लॉक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कन्हारगांव में छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जिसमें सम्मान से पहले बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई और अर्धवार्षिक परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले, प्रथम स्थान कक्षा आठवीं से धनेश्वरी साहू, सातवीं से विक्की कुमार, छठवीं से नरेंद्र पटेल को पुरस्कृत किया गया तथा द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया एवं 16 जून 31 दिसंबर तक कुल साला दिवस 142 दिन में सर्वाधिक उपस्थित छात्रों को पुरस्कृत किए गए जिसमें उपस्थित थे सरपंच सरला गंगाधर साहू,शाला विकास समिति अध्यक्ष सत्तानंद कंवर, प्रधान पाठक ईश्वर साहू,शिक्षक सोमनाथ कोरे,महेश ठाकुर,कुलेश्वर सिन्हा एवं अन्य ग्रामीण जन एवं बच्चे उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.