जय मां परमेश्वरी - जय देवांगन-जय महाजन - माता परमेश्वरी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मरकाम टोला में मनायेंगे
सी एन आई न्यूज़ राजनांदगांव से संजू महाजन
ग्राम मरकाम टोला में 2 फरवरी दिन गुरुवार को हमारे देवांगन समाज की कुल इष्टदेवी माता परमेश्वरी महोत्सव बड़ी हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 5 बजे प्रभात फेरी के साथ हुआ। पश्चात 11 बजे समस्त स्वजातीय भाईयों एवं बहनों के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई और पूरे गांव में भ्रमण करते हुए सभा स्थल तक पहुंचा। पश्चात दोपहर 12 बजे माता परमेश्वरी की पूजा एवं भव्य आरती पूरे स्वजातीय भाईयों एवं बहनों के द्वारा किया गया।फिर कलाकारों के द्वारा जस गीत, फाग गीत हर्सोल्लास के साथ किया गया।पश्चात छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका सुश्री अमृता साहू जी का महाभारत प्रसंग किचक वध का सुमधुर संगीत के साथ किया गया जिसमें समस्त श्रोता समाज मंत्र मुग्ध होकर भगवान की अमृत गाथा का रसपान किया । कार्यक्रम का समापन माता परमेश्वरी जी की महाआरती के साथ हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम के सभी साथियों ने भरपूर सहयोग प्रदान किया कार्यक्रम का संचालन श्री रामाधार देवांगन सचिव राज देवांगन समाज एवं समाज के लोग काफी बड़ी संख्या में उपस्थित थे !


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.