राजनांदगांव
जिला स्तरीय खेल में प्राथमिक शाला गिरगांव के छात्र वेद प्रकाश लंबी कूद में आया -प्रथम
डोंगरगांव :- जिला स्तरीय बाल कीड़ा प्रतियोगिता जिसमें राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड के ग्राम जोशी लमती में 1 फरवरी 2023 से 3 फरवरी 2023 तक आयोजित किया इस खेल में जिला के सभी 4 विकासखंड के होनहार खिलाड़ी जो विकासखंड स्तर खेल प्रतियोगिता से प्रथम स्थान प्राप्त किया हुआ खिलाडी बच्चे जिला स्तर पर अपनी जोहर दिखाते हुए डोंगरगांव विकासखंड के गिरगांव प्राथमिक शाला के बच्चा कक्षा 5वी के वेदप्रकाश टेकाम ने लंबी कूद खेल में प्रथम स्थान व 80 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय और ग्राम को गौरांवित किया ऐसे होनहार विद्यार्थी को व उस विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं खासतौर पर संस्था प्रमुख श्री राजकुमार ठाकुर जिन्होंने शैक्षिक गतिविधियों उत्कृष्ठ कार्य करते हुए खेल के क्षेत्र में भी अपने विद्यालय के बच्चों को उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने में किसी प्रकार से कोई कसर नहीं छोड़ा और सतत अभ्यास कराते हुए आखिरकार सफलता प्राप्त करने में कामयाब रहे।
इससे प्रभावित हो कर राजनांदगांव विकासखंड के शिक्षक श्री खिलावन सिंह ठाकुर एवं विकासखंड डोंगरगांव के बीईओ श्री आर एल पाते, एबीईओ श्री जयंत साहू, सुश्री रश्मि ठाकुर, क्षितिज सोरी और संकुल समन्वयक श्री नीलमणी साहू एवं शिक्षक श्री शशांक साहू, शमसुद्धीन अंसारी, टोमन चंद्रवंशी, कुमार साहू एवं सरपंच कुमान नेताम सभी ने छात्र व शिक्षकों को बधाईयां दी।
सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.