राज्य स्तरीय चार दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता शिक्षा के साथ खेल को भी महत्व दें......कन्हैया गंधर्व
बैजनाथ पटेल कोंचरा
बेलगहना -ग्राम दालसागर में राज्य स्तरीय 4 दिवसीय कबड्डी का आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जनपद सभापति व ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी बेलगहना के अध्यक्ष कन्हैया गंधर्व , अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष मनोहर सिंह राज विश्ष्टि अतिथि सरपंच संघ अध्यक्ष मनोहर ध्रुव, लखन पैकरा ने टास कराकर प्रतियगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में कुल 65 टीमों ने भाग लिया, जिसमें पहला स्थान ग्राम करपीहा की टीम ने प्राप्त किया। इसी तरह दूसरे स्थान पर बहेरा मुड़ा, तीसरे स्थान पर लहंगा भाठा व चौथे स्थान पर ग्राम दार सागर की कबड्डी टीम रही।
इस अवसर पर कन्हैया गंधर्व ने कहा है कि कबड्डी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत लाभकारी है। खेलों से राष्ट्रीय एकता, सद्भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे की भावना भी प्रबल होती है। स्पर्धा में प्रतिभागिता सबसे जरूरी है। हार और जीत उसी की होती है, जो प्रतिभागिता दर्ज कराता है। कबड्डी का यह खेल एकता और सद्भाव की भावना का प्रतीक है। खेल जहां एक ओर शरीर को हृष्ट-पुष्ट, शक्तिशाली, निरोग तथा बलवान बनाता है, वहीं इससे स्वस्थ होता है। खेलों से आपसी भाईचारे, विश्वास, प्रेम, सौहार्द, आज्ञाकारिता तथा अनुशासन का भाव विकसित होता है। खेल के मैदान में ही हम हार-जीत का सबक लेकर स्वस्थ मानसिकता का विकास कर सकते हैं। खेलों से मनुष्य में उचित निर्णय क्षमता का विकास होता है। ये मनोरंजन और व्यायाम का उत्तम मिश्रण है, शिक्षा के साथ खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सहयोगी होता है।
वहीं मनोहर सिंह राज ने कहा कि ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। निश्चित रूप से जब समीपस्थ गांवों से भी खिलाड़ी इस स्पर्धा में भाग लेने आते हैं तो उससे खिलाड़ियों सहित आपसी गांवों की भी एकता और प्रगाढ़ होती है। इस प्रकार के आयोजन निरंतर होते रहें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंचराम यादव, मालिक राम पोर्ते ईश्वर पोर्ट नरेंद्र मरकाम राम सिंह राजकुमार पोर्ते जीशान कुरैसी अभिजीत परमेशर राहुल राहुल जगत सहित काफी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
प्रो कबड्डी में खेलने वाले खिलाड़ी का किया सम्मान—- कोटा के करपीहा के खिलाड़ी दुर्गेश नेताम का प्रो कब्ड्डी में चयन हुआ था ये यूपी योद्धा के लिए खेल कर वापस आये है दारसागर मैदान में जब खेलने उतरे तो मुख्य अतिथि कन्हैया गंधर्व ने गमछा व माला पहना कर जोरदार स्वागत किया और कहा कि हमारे क्षेत्र और कोटा के लिए गर्व की बात है कि आप प्रो कबड्डी खेल कर आए हैं l


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.