Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 4, 2023

नर्मदा मेला महोत्सव का शुभारंभ विधायक यशोदा ने किया, रंगारंग कार्यक्रम लोकरागिनी ने बांधा शमा। कार्यक्रम का मुख्य आतिथ्य यशोदा नीलाम्बर वर्मा और अध्यक्षता लाल टाकेश्वर शाह खुसरों ने किया। यशोदा वर्मा- "छ. ग. की संस्कृति और संस्कार का विकास नर्मदा मेला महोत्सव जैसे कार्यक्रम से होता है, इसे निरन्तर जारी रखे।" लाल टाकेश्वर शाह खुसरों "युवा कलेक्टर डॉ. सोनकर ने मेला को नई दिशा और सकारात्मक आयाम दिया है" कलेक्टर डॉ. जदगीश सोनकर ने प्रयास करके, इसे महोत्सव का स्वरूप प्रदान किया है। आयोजन समिति ने लोक कलाकारों और अतिथियों का किया सम्मान। तीन दिन तक चलेगा महोत्सव, द्वितीय दिवस होगा अनुज शर्मा का शानदार कार्यक्रम।

 सी एन आई न्यूज़ संजू महाजन 


नर्मदा मेला महोत्सव का शुभारंभ विधायक यशोदा ने किया, रंगारंग कार्यक्रम लोकरागिनी ने बांधा शमा।



कार्यक्रम का मुख्य आतिथ्य यशोदा नीलाम्बर वर्मा और अध्यक्षता लाल टाकेश्वर शाह खुसरों ने किया।


 यशोदा वर्मा- "छ. ग. की संस्कृति और संस्कार का विकास नर्मदा मेला महोत्सव जैसे कार्यक्रम से होता है, इसे निरन्तर जारी रखे।"


लाल टाकेश्वर शाह खुसरों "युवा कलेक्टर डॉ. सोनकर ने मेला को नई दिशा और सकारात्मक आयाम दिया है"


कलेक्टर डॉ. जदगीश सोनकर ने प्रयास करके, इसे महोत्सव का स्वरूप प्रदान किया है।


आयोजन समिति ने लोक कलाकारों और अतिथियों का किया सम्मान। तीन दिन तक चलेगा महोत्सव, द्वितीय  दिवस होगा अनुज शर्मा का शानदार कार्यक्रम।



खैरागढ़: 04 फरवरी 2023

ऐतिहासिक नर्मदा मेला महोत्सव का शुभारंभ यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्र की विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने क्षेत्र की खुशहाली की कामना करते हुए, इस ऐतिहासिक महोत्व का उद्घाटन, मां नर्मदा की आरती के साथ किया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता मां नर्मदा सेवा समिति के संरक्षक लाल टाकेश्वर शाह खुसरो ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथिगण एवं कलेक्टर डॉ. जगदीश सोनकर मंच पर उपस्थित हुए।

छत्तीसगढ़ सरकार की हमेशा से यह मंशा रही है कि हमारी प्राचीन छत्तीसगढ़ी संस्कृति व परंपरा पुष्पित और पल्लवित हो। यही कारण है कि संस्कृति, मूल्य, मान्यताओं, आंचलिक खेलों, मेला, मड़ई को शासन ने प्रोत्साहन दिया है। केसीजी जिला मुख्यालय से लगभग 24 किलोमीटर दूरी पर नर्मदा चौक, चकनार में प्रतिवर्ष माघी पूर्णिमा को नर्मदा मेला के रूप में मनाया जाता है। स्थल पर तीन दिनों तक मेला का आयोजन किया जाता है और श्रद्धालु रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेते है। इस वर्ष केसीजी जिला बनाने के बाद कलेक्टर डॉ. जदगीश सोनकर ने प्रयास करके, इसे महोत्सव का स्वरूप प्रदान किया है।

प्रथम दिवस नर्मदा मेला महोत्सव का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि की आसंदी से खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने कहा कि "छ. ग. की संस्कृति और संस्कार का विकास नर्मदा मेला महोत्सव जैसे कार्यक्रम के माध्यम से होता है, इसे निरन्तर जारी रखे।" वहीं कार्यक्रम के अध्यक्ष और समिति के संरक्षक लाल टाकेश्वर शाह खुसरो ने इस महोत्सव को नई दिशा देने के लिए केसीजी कलेक्टर की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि - युवा कलेक्टर डॉ. सोनकर ने मेला को नई दिशा और सकारात्मक आयाम दिया है, क्षेत्र की जनता की ओर से उनका हृदय से आभार।" 

इसके पूर्व माँ नर्मदा सेवा समिति के अध्यक्ष बी. आर. सिन्हा ने अतिथियों के समक्ष स्वागत उद्बोधन में स्थल की ऐतिहासिकता का उल्लेख किया। लोक कलाकार रिखी क्षत्री के नेतृत्व में भिलाई की 40 सदस्यीय लोकरागिनी के दल ने रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को बांधे रखा। अतिथियों ने इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया। आयोजन समिति के द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह, मोमेंटो देकर सम्मनित किया। कार्यक्रम के अंत मे आभार प्रदर्शन सरपंच डोगेन्द्र सोरी ने किया। इसी तारतम्य में द्वितीय दिवस छालीवुड कलाकार अनुज शर्मा का शानदार कार्यक्रम इसी मंच पर होगा।

अतिविशिष्ट अतिथियों में नीना विनोद ताम्रकार, अध्यक्ष जनपद पंचायत छुईखदान, ललित महोबिया, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत छुईखदान, भुनेश्वर साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष छुईखदान सहित विशिष्ट अथिति के रूप में जिला पंचायत सदस्य ममता राजेश पाल, निर्मला विजय वर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी मोतीलाल चंदेल, रामकुमार पटेल, अशोक जंघेल, प्रकाश महोबिया, सुरेंद्र जयसवाल, कामदेव जंघेल, पार्तीका संजय महोबिया, लियाकत अली, गुलशन तिवारी, क्रान्ति ताम्रकार, भृगेश यादव, गोकुल चंदेल, बलदाऊ जंघेल, प्रमोद सिंह ठाकुर,अय्यूब कुरैशी, चरनश्याम साहू सहित  आयोजन समिति के सभी सदस्य अन्य जनप्रतिनिधि, दर्शकगण, मीडिया के साथी आदि कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित थे। 

इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त कलेक्टर प्रकाश राजपूत, डिप्टी कलेक्टर आभा तिवारी, छुईखदान एस.डी.एम. रेणुका रात्रे, तहसीलदार नेहा ध्रुव, नायब तहसीलदार मनीषा देवांगन और अमरदीप अंचल,  विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी शिक्षा डॉ. के.वी. राव, जनसम्पर्क प्रभारी डॉ. मक़सूद एवं अन्य सम्बंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। मंच संचालन प्यारे लाल साहू ने किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad