Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, February 2, 2023

कलेक्टर ने किया गुदुम गौठान में रीपा निर्माण कार्य एवं घोटिया में कन्या आदिवासी आश्रम का निरीक्षण

कलेक्टर ने किया गुदुम गौठान में रीपा निर्माण कार्य एवं घोटिया में कन्या आदिवासी आश्रम का निरीक्षण 



रीपा के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

CNI News बालोद जिला से ब्यूरो प्रमुख:- प्रदीप सहारे


बालोद 02 फरवरी 2023

कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने बुधवार 1 फरवरी को डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम गुदुम के गौठान में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क के प्रगतिरत कार्य एवं ग्राम घोटिया में शासकिय आदिवासी कन्या आश्रम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान श्री शर्मा ने सीईओ जनपद पंचायत एवं अन्य अधिकारियों से रीपा के निर्माण कार्य के प्रगति के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को रीपा के निर्माण को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए। 




कलेक्टर ने रीपा निर्माण के प्रस्तावित नक्शा का अवलोकन भी किया। श्री शर्मा ने पेड़ के छांव में चैपाल लगाकर ग्रामीणों एवं  स्वसहायता समूह के महिलाओं से गांव में चल रहे विकास कार्य एवं गौठान के गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों ने कलेक्टर को गांव में शासकीय योजनाओं की क्रियान्वयन की स्थिति के संबंध में जानकारी दी। स्वसहायता समूह के महिलाओं ने बताया की गौठान में समूचित मात्रा में वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण एवं बिक्री की जा रही है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ रेणूका श्रीवास्तव, एसडीएम श्री योगेन्द्र श्रीवास, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश ठाकुर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।



इस दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने ग्राम घोटिया पहंुचकर आदिवासी कन्या आश्रम का निरीक्षण किया। श्री शर्मा ने मौके पर उपस्थित सरपंच श्रीमती ममता मंडावी एवं ग्रामीणों से चर्चा कर आश्रम के व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने कन्या आश्रम के शौचालय, शयन, रसोई एवं भोजन कक्ष आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने रसोई कक्ष में व्यवस्थित रूप से रखे गए डायनिंग टेबल एवं आश्रम की साफ-सफाई की व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आश्रम की व्यवस्था की सराहना की। सरपंच श्री ममता मंडावी ने कलेक्टर श्री शर्मा से आश्रम के लिए अलग से प्रवेश द्वार निर्माण करने की मांग की। कलेक्टर श्री शर्मा ने मौके पर उपस्थित डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राची ठाकुर को इसके लिए शीघ्र प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। 






No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad