कलेक्टर ने अकोला गांव में पहंुचकर किया जल-जीवन मिशन के कार्य का पड़ताल , शेष रह गए कार्यों को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश
CNI News बालोद जिला से ब्यूरो प्रमुख :- प्रदीप सहारे
बालोद:-
02 फरवरी 2023
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने बुधवार 1 फरवरी को विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डी के समीपस्थ ग्राम अकोला में पहंुचकर जल-जीवन मिशन के प्रगतिरत कार्य का पड़ताल किया। कार्यापालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बताया कि वर्तमान में केवल पाईप बिछाने के बाद गली का कांक्रिटिंग एवं वाॅल चेम्बर को ढकने का कार्य ही शेष रह गया है। उन्होंने बताया की गांव के सभी घरों में पानी की समुचित आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है। कलेक्टर ने वाॅल चेम्बर निर्माण करने के बाद उसे खुला छोड़ देने पर गहरी नाराजगी जताई तथा संबंधित ठेकेदार को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को जल-जीवन मिशन के शेष कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने मौके पर उपस्थित ग्रामिणों से बातचीत कर गांव में इस योजना के अंतर्गत सभी घरों में नल लगने के बाद ग्रामीणों को मिलने वाली सुविधा एवं सहुलियत के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत हमारे गांव के सभी घरों में घर पहंुच पानी की सुविधा मिल रही है। जिसके कारण गांवों में पानी की समुचित आपूर्ति होने के साथ-साथ समय और मेहनत की बचत हो रही है जिससे हम सभी ग्रामीण बहुत ही प्रसन्नचित है। उन्होंने बताया कि जल-जीवन मिशन शुरू होने से हमें प्रतिदिन सुबह और शाम तथा दोपहर को भी पर्याप्त मात्रा में पानी मिल रहा है।
इस दौरान ग्रामीणों ने अपने गांव के मांगो एवं समस्याओं के संबंध में कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इसका शीघ्र निराकरण करने की मांग की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ रेणूका श्रीवास्तव, एसडीएम श्री योगेन्द्र श्रीवास, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश ठाकुर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.