Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, February 21, 2023

गुरुर में भाजपाइयों ने किया विधायक निवास का घेराव

 


गुरुर में भाजपाइयों ने किया विधायक निवास का घेराव

बैरिकेट्स लांघने के दौरान पुलिस के साथ हुई झूमा झटकी

सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू

बालोद।गुरुर में आज मंगलवार को मोर आवास मोर अधिकार अभियान के तहत भाजपा का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। गुरुर में सैकड़ों की संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता एकत्र हुए और राज्य की भुपेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नारेबाजी,भाषणबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपाइयों ने आवास योजना, शराब बंदी, कोल खनन, रेत खनन सहित कई मुद्दों को लेकर राज्य सरकार को जमकर कोसा। 

मुख्य वक्ता के रूप में धमतरी विधायक और प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रंजना साहू उपस्थित रही।इस दौरान उन्होंने कहा जो सरकार गरीबों की योजना छीन रही है उस सरकार बदलनी हैं।उन्होंने कहा मोर आवास मोर अधिकार बहुत बड़ा मुद्दा है, छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने गरीब, मजदूर, किसानों का हक मार कर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित कर रखा हैं।उन्होंने कहा हिल रही है कांग्रेस की दीवारें पत्तों की तरह, शर्त है कि कांग्रेस की बुनियाद हीलना चाहिए ,शौक नहीं है भीड़ इकट्ठा करने का सीने में लगी चिंगारी, ज्वाला बननी चाहिए ।उन्होंने कहा आवास से वंचित गरीबों की हाय प्रदेश सरकार को लगेगी और आज ईडी के छापे मारे जाने पर भ्रष्टाचारियों के वकील बन खड़े हैं। तो भाजपा की सरकार ने दिलाया था कांग्रेस पार्टी के पूरे विधायकों को गरीबों का आवास दिलाने अपने मुखिया से राज्यांश देने को कहना चाहिए गरीबों के पेट में लात मारकर उनका आवास छीन कर खा गए और डकार तक नहीं लिए।वर्तमान सरकार कमीशन खोरो दलालों भ्रष्टाचारियों की सरकार है। इनकी महत्वकांक्षी नरवा गरवा घुरवा बाड़ी जीरो बजट की योजना है। 

इस योजना में केंद्र के पैसे को बर्बाद कर रहे है। सरपंचों को दबाव डालकर 15वे वित्त मनरेगा के पैसों से इस योजना पर लगाने को कहते हैं। कांग्रेस के विधायक केवल उद्घाटन करते हैं जो पूर्व सरकार ने दिया भूमि पूजन करने एक भी इनके पैसे से नहीं लगी है और इस सरकार के चेहरे पर जो लाली है वह कोयले की दलाली है। यहां सट्टा खेलने खिलाने अवैध उत्खनन की गूंज पूरे प्रदेश में है। क्षेत्रीय विधायक आज तक क्षेत्र की एक भी समस्याओं को विधानसभा की सदन पर नहीं रखा हैं।प्रदेश में कांग्रेसी जितना भी कीचड़ फैलाना है फैला ले इसी कीचड़ से कमल खिलेगा।



पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ी की सम्मान की बात करने वाले भूपेश बघेल की सरकार को राज्यसभा में भेजने छत्तीसगढ़ से तीन छत्तीसगढ़िया नहीं मिले जो अन्य राज्यों से राज्यसभा सदस्य चुने है। आज अकेले बालोद विधानसभा में 7053 प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों का घर नही बनने दिया वेटिंग आवास, आवास प्लस की सूची की बात ही छोड़ो वही बालोद जिले में 22191 मकान जो बन जाने चाहिए थे। प्रदेश सरकार ने नहीं बनने दिया इस क्षेत्र में महिला विधायक महिलाओं के नाम से आवास बने उनकी आवास की मांग को मुख्यमंत्री को पुरा करने के लिए रखनी चाहिए गरीबों के अधिकार की बात कांग्रेस के विधायक नहीं करते यह छत्तीसगढ़िया की ढोंग करते हैं।  


 पूर्व विधायक प्रीतम साहू ने कहा कि गरीबों के आवास क्षेत्रीय विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचे इसलिए हम घेराव कर रहे हैं।


प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि 2500 रु में धान खरीदी की बात कांग्रेस करती है केंद्र सरकार 2160 रुपए धान खरीदी को देती है।शेष340रु  

 चार किस्तों में देकर किसानों के साथ अन्याय  कर रही हैं। उन्होंने कहा केंद्र की मोदी सरकार 150 करोड़ रु ट्रांसपोर्टिंग, 3000 करोड़ धान खरीदने ,150 करोड़ सुतली ,300 करोड़ सोसाइटी के रखरखाव, 4% कमीशन मोदी सरकार दे रही है।

 जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने क्षेत्रीय विधायक संगीता सिन्हा का आलीशान बंगला तैयार हो जाता है पर गरीबों की आवास के लिए अपने मुख से बात भी नहीं करती हैं। सभा को बहुत से वक्ताओं ने संबोधित किया   

सभा के बाद भाजपाई विधायक निवास घेराव के लिए बड़े किंतु पुलिस ने तगड़ी बेरीकेटिंग की रखी थी लेकिन युवा कार्यकर्ता बैरिकेट्स तोड़कर विधायक निवास तक पहुंच गए जहां से पुलिस ने उन्हें वापस लाया।महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष दीपा साहू के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया। इस अवसर यज्ञदत्त शर्मा, छगन देशमुख, त्रिलोकी साहू, ,ठाकुर राम चंद्राकर ,राकेश छोटू यादव ,सुशीला साहू ,शरद ठाकुर ,नरेश साहू, याद राम साहू ,नंदकिशोर शर्मा ,ईशा साहू, कौशल साहू ,प्रेम साहू ,जगदीश देशमुख ,जनार्दन सिन्हा, आदित्य पिपरे, जितेंद्र साहू ,तोमन साहू ,खेदुराम साहू, दीपा साहू, सुरेंद्र देशमुख ,खेमलाल देवांगन, पालक ठाकुर, कमलेश सोनी ,कृतिका साहू, पुष्पेन्द्र चंद्राकर,डामेश्वरी साहू, नीता साहू ,खिलेश्वरी साहू, लीला शर्मा,संध्या साहू, चंद्रिका, अंबिका यादव, सुनीता मनहर, संजीव, कुंती सिन्हा, चंद्र लता , दुर्गानंद साहू, देवधर साहू, मनोहर सिंन्हा, रिंकू शर्मा ,मेहतर नेताम,दानेश्वर मिश्रा, वीरेंद्र साहू, भुवन साहू, संतोष कौशिक, नरेंद्र सोनवानी ,अमित चोपड़ा ,रौनक कत्याल दुर्जन साहू, चिंता साहू बाल सिंह साहू संतोष गंगबेर पन्नालाल साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





 उन्होंने कहा गरीबों के आवास को छीन कर राजनीति नहीं होती उन्होंने बताया प्रधानमंत्री आवास में जो राज्यांश  राज्य सरकार का होता है और उसको रोक कर रखा गया है और जब ईडी के छापे पड़ते हैं तो मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार की पैरवी में लग जाते हैं औरआरक्षण को बचाने के लिए वकील तक नहीं करते हैं। उन्होंने कहा प्रदेश में किसानों की धान खरीदी का पैसा केंद्र की मोदी सरकार देती है और जो अंतर की राशि है उसे किस्तों में देकर भुपेश बघेल वाहवाही लूट रही है।उन्होंने कहा प्रदेश सरकार केंद्र सरकार के पैसों से अपने सपनों को पूरा कर रही है और केंद्र सरकार के दिए गए पैसे से राज्य सरकार चल रही है। उन्होंने सभा में राज्य में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाने की बात कही और कहा कीचड़ में ही कमल खिलेगा। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक के ऊपर कहा उन्होंने क्षेत्र की एक भी समस्याओं को विधानसभा की सदन पर नहीं रखा।


बॉक्स,,बोल और व्यवहार के अंतर को समझना होगा :मधुसूदन

जिला प्रभारी मधुसूदन यादव ने कहा मुख्यमंत्री का कहना है कि वे किसानों के ऊपर अहसान कर रही है जबकि किसानों से अहसान कर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाई है।उन्होंने कहा बोल और व्यवहार में क्या अंतर है उसको समझना है और छत्तीसगढ़ का निर्माण अटल जी की देन है।उन्होंने राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा राज्यसभा में सभी बाहरी लोगों को सदस्य बनाया गया है उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस में कोई ऐसा नेता नहीं है जो राज्य सरकार के योग्य हो।उन्होंने कहा भाजपा से बड़ा कोई छत्तीसगढ़िया नहीं है। 15 साल में डॉक्टर रमन की सरकार ने किसानों का भला किया है।

 

धरना प्रदर्शन के बाद भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता स्थानीय विधायक के निवास का घेराव करने निकले। विधायक निवास का घेराव करने जा रहे भाजपाइयों को पुलिस ने बस स्टैंड के पास ही रोक लिया।

इस दौरान पुलिस और भाजपाइयों के बीच झुमाझटकी भी देखने को मिला। इस दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई।कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका।



गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ आम जनता को दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। इसी परिपेक्ष में मंगलवार को भाजपा ने विधायक निवास के घेराव का कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। 

सभा को जिला अध्यक्ष के सी पवार,पूर्व विधायक प्रीतम साहू,किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू,छगन देशमुख, सुरेंद्र देशमुख,दीपा साहू,दुर्गानन्द साहू,नन्द किशोर शर्मा,जितेंद्र साहू ,तोमन साहू, कृतिका साहू,आदित्य पिपरे आदि ने संबोधित किया। इस दौरान यादराम साहू, खेदूराम साहू, ईशा प्रकाश साहू, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू,प्रेम लाल साहू,सुशीला साहू, लीला शर्मा, खिलेश्वरी साहू, कमलेश सोनी,जगदीश देशमुख, दानेश्वर मिश्रा,पार्थ साहू,रौनक कत्याल, ठाकुर राम चंद्राकर,नरेश साहू,डामेश्वरी साहू,नीता साहू ,संध्या साहू ,हितेश्वरी कौशिक,मनोहर सिंन्हा,अजेंद्र साहू, हरिश्चंद्र गंजीर,संतोष कौशिक,अमित चोपड़ा,संतोष गंगबेर,पन्नालाल साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad