Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, March 27, 2023

ज़िले में 1 अप्रैल से शुरू होगा सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी

 ज़िले में 1 अप्रैल से शुरू होगा सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण



जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी


प्रगणकों व सुपरवाइजरों का दिया गया प्रशिक्षण


  महासमुंद 27 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 प्रगणकों व सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण की शुरुआत हो गयी है। एक अप्रैल से सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए टीमें घर-घर जाकर सर्वे का काम करेंगी और डाटा एकत्र करेंगी। घोषणा के अनुसार प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत परिवारों का सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण एक अप्रैल से 30 अप्रैल के मध्य किया जाएगा।

 सर्वेक्षण टीम में तकनीकी जानकारी रखने वाले शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को शामिल किया गया है। कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने इसके लिए ज़िले के सभी विकासखंडों से 12 मास्टर ट्रेनर नियुक्त किए गए। इन सभी का एक दिवसीय प्रशिक्षण राजधानी रायपुर के पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा में दिया गया। सभी प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर आज अपने-अपने विकासखंड में पर्यवेक्षकों व प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया गया।

  मास्टर ट्रेनरों ने कम्प्यूटर आधारित प्रशिक्षण देते हुए बताया कि इस संबंध में एक तकनीकी रूप से ऐसा सक्षम एप्प तैयार किया गया है, जो डाउनलोड करने के बाद उस एप्प में ऑफलाइन मोड में एन्ट्री की जाएगी, बाद में नेट के ज़रिए डाटा अपडेट किया जाएगा। प्रशिक्षण में बताया गया कि सर्वे करते समय प्रगणक किसी भी मकान का फोटो खींचे तो उसमें मुखिया और मकान का नंबर स्पष्ट दिखना चाहिए। एक परिवार को एक प्रपत्र भरना होगा। प्रपत्र में आधारभूत जानकारी प्रविष्टि करनी है। एक टीम लगभग 400 घरों का सर्वे करेंगे। लगभग 750 के घरों के लिए दो टीम सर्वे का काम करेंगे। 

 एक टीम में एक पुरूष शासकीय कर्मी और एक महिला मितानिन या आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि  को शामिल किया गया है। रोज़ी-रोटी कमाने दूसरे जगह गये परिवार के किसी सदस्य द्वारा दी गई जानकारी एप्प में भरी जाएगी। एप्प में राशन कार्ड के डाटा, नया राशन कार्ड एन्ट्री, परिवारों के सदस्यों की सूची और उनका कौशल प्रशिक्षण, प्रशिक्षण के उपरांत उनका वर्तमान आय, भूमि, आयकर दाता, आवास, शौचालय, वाहन, घरेलू रसोई गैस, आधार की सहमति आदि की जानकारी होंगी। राज्य शासन की संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों का जनता के जीवन स्तर पर पड़े प्रभाव का आंकलन करने और प्राप्त जानकारी पर भविष्य में बनायी जाने वाली जनता की और बेहतर भलाई की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए यहा सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad