Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, March 9, 2023

मोहला-मानपुर विधानसभा के लिए बजट में 2 सौ 38 करोड़ 90 लाख के विकास कार्यों को किया गया शामिल क्षेत्रवासियों ने जताया विधायक इंद्रशाह मंडावी एवम मुख्यमंत्री का आभार।

 मोहला-मानपुर विधानसभा के लिए बजट में 2 सौ 38 करोड़ 90 लाख के विकास कार्यों को किया गया शामिल



क्षेत्रवासियों ने जताया विधायक  इंद्रशाह मंडावी एवम मुख्यमंत्री का आभार।


विधायक मोहला-मानपुर संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन इंद्रशाह मंडावी ने 2023-24 विधानसभा कार्य निष्पादन बजट में अपने क्षेत्रवासियों के मांग के अनुरूप मोहला-मानपुर विधानसभा में करोड़ों रुपए के पुल-पुलिया, सड़क, भवन जैसे विकास कार्यों को बजट में शामिल कराया है। जिसमें मानपुर विकासखंड में मानपुर से शेरपार, घोटीया सड़क मार्ग का निर्माण पुल-पुलिया सहित 1 करोड़ 50 लाख, जामड़ी से तेरेगांव सड़क मार्ग निर्माण पुल-पुलिया सहित 1 करोड़, डोकला से खडगांव सड़क मार्ग निर्माण पुल-पुलिया 1 करोड़, टांगापानी से शेरपार, घोटिया मार्ग सड़क निर्माण पुल-पुलिया सहित 1 करोड़, मिंचगांव से भावसा, चवेला सड़क मार्ग निर्माण पुल-पुलिया सहित 1 करोड़, खरदी से संबलपुर सड़क मार्ग निर्माण पुल-पुलिया सहित 1 करोड़ तथा मोहला विकासखंड में मोहभट्टा से गुभियागढ़ सड़क मार्ग निर्माण पुल-पुलिया सहित 1 करोड़ 50 लाख, भीमपुरी से हर्राटोला सड़क मार्ग निर्माण पुल-पुलिया सहित 1 करोड़ 40 लाख, डालाकसा से हर्राटोला सड़क मार्ग निर्माण पुल-पुलिया सहित 1 करोड़, तातोड़ा से हथरेल सड़क मार्ग निर्माण पुल-पुलिया सहित 1 करोड़ साथ ही अंबागढ़ चौकी विकासखंड में करमतरा से हितकसा सड़क मार्ग निर्माण पुल-पुलिया सहित 1 करोड़ 30 लाख, परसाटोला से कुंडेराटोला सड़क मार्ग निर्माण पुल-पुलिया सहित 1 करोड़ 20 लाख रुपए सहित कुल 13 करोड़ 90 लाख रुपए के सड़क मार्ग एवम पुल-पुलिया हेतु बजट में शामिल कराए गए है। इसी प्रकार एडीबी मद में मोहला से खरदी, बोरिया, खडगांव सड़क मार्ग निर्माण कार्य 100 करोड़, कौड़ीकसा से पाटन सड़क मार्ग निर्माण 125 करोड़ कुल दोनो मद से 2 सौ 38 करोड़ 90 लाख रुपए के कुल कार्यों को बजट में जगह मिली है। करोड़ों के विकास कार्यों को बजट में शामिल करवाने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है। करोड़ों के कार्य बजट में शामिल होने पर जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के सदस्य संजय जैन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौकी अनिल मानिकपुरी, मानपुर लच्छू साबले, मोहला नोहरु राम कुमेटी, जनपद अध्यक्ष मानपुर दिनेश शाह मंडावी, मोहला लगनू राम चंद्रवंशी, चौकी कुमारी बाई जुरेशिया, सईदा खान, गमिता लोनहारे, सुरजीत ठाकुर, मीना मांझी, सरस्वती ठाकुर, लता साव, भूषण तिवारी, अब्दुल खालिक खान, रामकेवल विश्वकर्मा, मनीष निर्मल, शमीम तिगाला, सुजान पुरामे, अवध चुरेंद्र, घासीय नाग, करण बोगा, बालचंद कोरेटी, बृजलाल दुग्गा, ललित ठाकुर, छाया उईके, सुशीला भंडारी, खेमिका बोगा समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता एवम क्षेत्रवासियों ने विधायक इंद्रशाह मंडावी एवम यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद दिया है।

सी एन‌‌‌ आई न्यूज मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad