Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, March 14, 2023

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने 2020-21 बैच के प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों से की मुलाकात



पूरी दक्षता और निष्ठा से छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा करने का दिया मूल मन्त्र


रायपुर/2023/  गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज विधानसभा में छत्तीसगढ़ 2020-21 बैच के प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों से मुलाकात की। इस मौके पर अधिकारियों को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि भारतीय पुलिस सेवा के लिए चयनित आप सभी अधिकारियों को प्रदेश में जनता से सीधे जुड़कर उनके बीच रहकर काम करने का अवसर मिल रहा है। इसलिए सिद्धांतों से समझौता किए बिना और अपराधियों से कड़ाई से निपटते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने अधिकारियों को पूरी दक्षता और निष्ठा से छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा करने का मूल मन्त्र दिया।


गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से भारतीय पुलिस सेवा 2021 बैच के प्रशिक्षु अधिकारी आकाश कुमार शुक्ल, अमनकुमार झा, रविंद्र कुमार मीणा, रोहित कुमार शाह, उदित पुष्कर और 2020 बैच के चिराग जैन और उमेश गुप्ता ने भेंट की। इनके साथ निर्देशक, राज्य पुलिस अकादमी श्री रतन लाल दांगी साथ थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad