Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, March 10, 2023

ग्राम पंचायत वासड़ी के बंजारी में ग्राम संगठन के वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए इंद्रशाह मंडावी महिला समूह के कार्यों का किया सराहना बंजारी में 4 लाख रुपए से स्वीकृत सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन


ग्राम पंचायत वासड़ी के बंजारी में ग्राम संगठन के वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए इंद्रशाह मंडावी

महिला समूह के कार्यों का किया सराहना बंजारी में 4 लाख रुपए से स्वीकृत सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन


मोहला विकासखंड के ग्राम पंचायत वासड़ी के ग्राम बंजारी में महिला ग्राम संगठन के वार्षिक अधिवेशन (आमसभा) रखा गया था। जिसमें महिला समूह ने ग्राम संगठन का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समूह की अध्यक्ष ने बताया की गांव में 13  समूह है जिससे एक ग्राम संगठन बना है। ग्राम संगठन के लेखाकार ने बताया की गत वित्तीय वर्ष में ग्राम संगठन बंजारी को 2 लाख 14 हजार रुपए का शुद्ध आय प्राप्त हुआ है।



विधायक इंद्रशाह मंडावी ने महिला समूह के कार्यों का खुल कर सराहना किया। उन्होंने कहा की महिलाएं अब आर्थिक रूप से समृद्धि की ओर है। भूपेश जी की सरकार लगातार महिला उत्थान के लिए योजना ला रही है। महिला बहनों की सक्रियता से लगातार सभी योजना मजबूती के साथ धरातल पर क्रियान्वित हो रही है। इस अवसर पर विधायक ने ग्राम बंजारी में 4 लाख रुपए से स्वीकृत सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। 


इस अवसर पर मुख्य रूप से कुमार कोरेटी, रामदास किंचक, सरपंच रेशमा बाई उईके, उपसरपंच चंद्रप्रकाश, जनार्दन धाकड़े, ग्राम संगठन की अध्यक्ष चंद्रकला धाकड़े, फूलन बाई धाकडे, रविता अंबादे, सिंधु चापड़े, कमलेश्वरी अंबादे, महिला समूह की समस्त सदस्य, सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

*सी एन‌‌‌ आई न्यूज मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad