आपरेशन निजात के तहत रतनपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही 50 लीटर कच्ची महुआ शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार।
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर..... 50 लीटर कच्ची महुआ शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार। जिले में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंग के द्वारा चलाये जा रहे नशे के विरूद्ध आपरेशन निजात कार्यवाही पुरे बिलासपुर जिले में की जा रही है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहूल देव शर्मा एवं एसडीओपी कोटा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना रतनपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही किया जा रहा हैं कि दिनांक 03 मार्च के देर रात मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति कुँआजति से रतनपुर बिक्री हेतु भारी मात्रा में शराब परिवहन कर रहा हैं कि सूचना पर त्वरित कार्यवाही करने हेतू थाना टीम द्वारा मुखबीर के बताये स्थान ग्राम जुनाशहर रतनपुर के पास रेड कार्यवाही करने पर एक व्यक्ति के कब्जे से 50 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती लगभग 7500 रूपये तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटर साइकिल।को जप्त किया, तथा उक्त व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम अनिल मानिकपुरी पिता स्व. महेश दस मानिकपुरी बताया, जिसके पास शराब रखने के संबंध में किसी भी प्रकार का कोई कागजात नही होने से अभियुक्त के विरूद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट की कार्यवाही किया गया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.