राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता एवं ऑल इण्डिया चयन में नवीन जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी वनांचल से श्रीहरी एवं ईश्वर लाल पटेल का दबदबा
मोहला। ऑल इण्डिया सिविल सर्विसेस शतरंज प्रतियोगिता 11 मार्च से 19 मार्च 2023 तक विश्वनाथन आनंद चेस हाल कैम्पस स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स उड़ीसा के राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित की जा रही है,जिसमें छतीसगढ़ राज्य दल के चयन हेतू शतरंज प्रतियोगिता 2 मार्च 2023 खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर द्वारा कोटा स्टेडियम रायपुर में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था,जिसमें छतीसगढ़ के समस्त विभागों से लगभग 220 प्रतिभागी खिलाडी सम्मिलित हुए,जिसमें सभी मैच जीतकर वनांचल जिला मोहला मानपुर अ.चौकी जिले के माध्यमिक शाला चोरिया फुलकोडो पदेन संकुल समन्यवक संकुल भरीटोला से श्रीहरी प्रथम एवं वनांचल अ.चौकी के प्राथमिक शाला बागनारा,पदेन संकुल समन्वयक संकुल गोपिंनचुवा ईश्वर लाल पटेल द्वितीय स्थान,तृतीय स्थान अब्दुल समीम जिला बैकुण्ठपुर,चतुर्थ शेषरतन जयसवाल जिला सरगुजा,पॉचवा सुशिल मिश्रा जिला सरगुजा,छटवा सुबोध सिंह जिला मुंगेली रहा,वनांचल जिला मोहला मानपुर अ.चौकी के शिक्षक श्रीहरी एवं ईश्वर लाल पटेल का ऑल इण्डिया सिविल सर्विसेस में चयन होने पर मोहला मानपुर विधानसभा के विधायक एवं संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी,जिला मोहला मानपुर अ.चौकी के जिलाशिक्षाधिकारी कमल कपुर बंजारा,विकासखंड मानपुर एवं अ.चौकी के विकासखंड शिक्षाधिकारी ए आर कौर , एस के धीवर एवं शाला परिवार,संकुल परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई प्रेषित किया गया।
सी एन आई न्यूज मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.