होली पर्व बुराई पर अच्छाई के जीत का प्रतीक है - घम्मन
गातापार कला में फाग महोत्सव का आयोजन
खैरागढ़ । ब्लाक के ग्राम गातापार कला में दो दिवसीय फाग महोत्सव के समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिपं सभापति भाजपा जिलाध्यक्ष घम्मन साहू, विशेष अतिथि ध्यानचंद बाफना, कमलेश्वर सान्डे, ज्ञानदास बंजारे, गोरेलाल वर्मा, परमान्द साहू, यदुकुमार साहू के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर मुख्य अतिथि घम्मन साहू ने कहा कि, होली का त्यौहार ग्रामीणजनों के लिए उत्साह और एकता का प्रतीक है सभी नकारात्मक बुराईयों को समाप्त कर सभी अपने जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करे और अपने जीवन मे अच्छाईयों का अनुशरण कर मनुष्य जीवन का उद्धार करे । इस दौरान फाग महोत्सव के विजेता मंडलियों को पुरस्कृत करते छग की सनातन परंपरा को बनाए रखने के लिए साधुवाद भी दिया। इस अवसर पर आयोजन समिति के अनुज साहू, रौनक बाफना, हिमांशु वर्मा, रमेश वर्मा, नरेन्द्र साहू, सोहन वर्मा, थान सिंग, ललित वर्मा सहित ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।
सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.