बूथ सशक्तीकरण अभियान, आवास विहीन हितग्राहियों को लेकर
भाजपा की जिलास्तरीय बैठक में बनी विधानसभा घेराव की रणनीति
खैरागढ़ | विधानसभा चुनाव की तैयारी में जूटी जिला भाजपा की बूथ सशक्तिकरण बैठक स्थानीय राममंदिर परिसर में सम्पन्न हुई बैठक में 15 मार्च को रायपुर में होने वाले विधानसभा भवन घेराव सहित अन्य विषयों पर जिला कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में विस्तृत चर्चा की गई । बैठक में प्रदेश पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष भरत वर्मा, विधानसभा प्रभारी सियाराम साहू, पूर्व संसदीय सचिव कोमल जंघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह उपस्थित रहे। बैठक में खैरागढ़ शहर ग्रामीण मण्डल, छुईखदान मण्डल भाजपा, गंडई मण्डल सहित साल्हेवारा मण्डल भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में रायपुर में होने वाले विधानसभा घेराव एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर चर्चा करते हुए दायित्वों का निर्धारण किया गया। बैठक में पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा ने कहा कि प्रदेश भाजपा का कार्यक्रम मोर आवास, मोर अधिकार अभियान आवासहीन गरीब जनता के हितों को लेकर है और भाजपा संकल्प बद्ध है कि गरीबों को उनका आवास दिलवा कर रहेंगे। डॉ सियाराम साहू ने कहा कि भाजपा द्वारा 15 मार्च को समस्त हितग्राहियों को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इससे पहले भाजपा हितग्राहियों के साथ बैठक करके सरकार को आवेदन दे चुकी है, विधायकों को जगाने के लिए भाजपा ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में विधायकों का घेराव किया है। परंतु यह सरकार आवासहीन गरीबों की ओर आंख मूंदकर बैठी है। विधानसभा घेराव कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग करेंगे कि प्रधानमंत्री आवास योजना हमारे प्रदेश में गरीब परिवार को तत्काल लाभ दिलाया जाए और गरीबों का हक दें। बैठक को पूर्व संसदीय सचिव कोमल जंघेल एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांतसिंह ने भी संबोधित किया। बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, टी के चंदेल, अनिल अग्रवाल, गिरिराज किशोर दास वैष्णव, रामाधार रजक, पूरन वर्मा, अनिल अग्रवाल, प्रकाश सिंह, खम्मन ताम्रकार, विनय देवांगन, केशव चंदेल, राजेश मेहता, आलोक श्रीवास, चंदू वर्मा, कोमल वर्मा, कमलेश कोठले, कपिल बैद, आयश सिंह, विक्रान्त चन्द्राकर, विनय चोपड़ा, शशांक ताम्रकार, निकेश सिंह, ऑकत अग्रवाल, अनीश सिंह, जय प्रकाश वर्मा, चंदन गोस्वामी, देवकुमार सेन, कमलेश कोठले, संतन साहू, अशोक साहू, नरेंद्र श्रीवास, राकेश यादव, राकेश वर्मा, अवध वर्मा, यतीश साहू कैलाश नागरे, भीष्म वर्मा नीलिमा गोस्वामी, गिरजा चंद्राकर, कीर्ति वर्मा, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.