Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, March 1, 2023

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद विद्यालय कचहरी पारा में वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद विद्यालय कचहरी पारा में वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन



कवर्धा, 01 मार्च 2023। नगर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कचहरी पारा कवर्धा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर विज्ञान एवं तकनीकी के प्रति विद्यार्थियों का रुझान बढ़ाने के लिए 28 फरवरी मंगलवार को विद्यालय के सभागार कक्ष में “विज्ञान और तकनीक हमारा मित्र या शत्रु” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के लिए विद्यालय के छात्रों को क्रमशः चार सदनों अरपा, इंद्रावती, महानदी एवं शिवनाथ में विभाजित किया गया था। प्रत्येक सदन से माध्यमिक स्तर तथा उच्च माध्यमिक स्तर के लिए पक्ष एवं विपक्ष के लिए एक-एक विद्यार्थी का चयन किया गया था। जिसमें निष्कर्षतः प्रतिभागियों द्वारा यह कहा गया कि अगर हम उचित ढंग से विज्ञान एवं तकनीकी का उपयोग करें तो वह हमारे लिए मित्र की तरह कार्य करते हैं, परंतु अनावश्यक रूप से इसका प्रयोग करने पर यह हमारे लिए शत्रु हो जाते है। इस दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर विस्तृत चर्चा भी की गई। प्रतियोगिता में पक्ष में कक्षा छठवीं से आठवीं वर्ग में असफिया खान, कक्षा 9वी से 11वीं पक्ष में ओंकार चंद्रवंशी तथा विपक्ष में कक्षा छठवीं से आठवीं वर्ग में रिजा खान तथा विपक्ष में कक्षा 9वी से 11वीं में तोषण कौशिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राप्त विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में व्याख्याता विज्ञान श्री तुषार सिंह, श्रीमती स्वाति ठाकुर, सुश्री निधि राजपूत, व्याख्याता सुश्री नवनीत चावला, शिक्षक श्री लोकेश वैष्णव, विज्ञान शिक्षक श्री दुर्गेश साहू सहित विद्यालय के शिक्षक गण एवं छात्र उपस्थित थे।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान  की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad