भारतीय जनता पार्टी बेलगहना मंडल द्वारा चलाया गया बूथ सशक्ति करण अभियान
बिलासपुर से सुरेंद्र मिश्रा
बिलासपुर- बेलगहना भाजपा मंडल ने ग्राम पंचायत करहीकछार के आश्रित ग्राम केकराडीह खोलिपारा में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई थी। कार्यक्रम में भारत की राष्ट्रपति महामहिम श्रीमति द्रौपति मुर्म जी का संसद के समक्ष अभिभाषण का वाचन मेरी सरकार द्वारा किए गये विकास कार्यों को 80 केंद्र बिंदुओ पर द्वारा अवगत कराया गया इन 80 केंद्र बिंदुओं को सशक्तिकरण शक्तिकेंद्र के माध्यम से सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के साथ आम नागरिकों के मध्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विकास कार्यों को अवगत कराया गया व पढ़कर सुनाया गया तथा इन्ही सभी विषयो पर विस्तार रूप से चर्चा भी ग्रामीणों से की गई इस दौरान आज विधानसभा कोटा के बेलगहना मण्डल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मोहित जयसवाल जिला महामंत्री जिला संयोजक बूथ सशक्तिकरण, राजेश कश्यप मंडल अध्यक्ष बेलगहना,अरूण सिंह सदस्य जिला अल्पसंख्या , गोविंद यादव जिला कार्य मंडी किसान मोर्चा, सत्यम यादव सहसंयोजक, जगन्नाथ पोर्ते, समुंद्र सिंह श्याम, संतोष यादव रमेश काशीपुरी , अर्जुन यादव,जीवराखन यादव, राबन्टी पटेल, कुशाल सहित भारी संख्या में ग्रामवासी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.