Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, March 24, 2023

सटोरिया गिरफ्तार



 सट्टा पट्टी लिखते 01 सटोरिया गिरफ्तार 

➡️ आरोपी के कब्जे से दाव में लगे 1445 ₹ नगदी रकम सहित सट्टा पट्टी और पेन किया गया जप्त

➡️ आरोपी के विरुद्ध सट्टा एक्ट के तहत की गई कार्यवाही अंबागढ़ चौकी पुलिस की जुआ सट्टा पर लगातार  प्रभावी कार्यवाही जारी


             पुलिस अधीक्षक महोदय मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी  वाई0 अक्षय कुमार (I.P.S.), अति0 पुलिस अधीक्षक  पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अंबागढ चौकी श्री अर्जुन कुर्रे के दिशा निर्देशन में जिले में जुआ सट्टा के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, इसी आभियान की कड़ी में थाना प्रभारी थाना अंबागढ़ चौकी नगर निरीक्षक बृजेश सिन्हा एवं थाना स्टाफ द्वारा विशेष मुहिम चलाकर मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी उमेश कुमार मेश्राम निवासी बांधाबाजार को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया जिनके कब्जे से 04 नग सट्टा पट्टी, 01 नग डॉट पेन तथा दाव में लगे नगदी रकम 1445 ₹ को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया|





थाना प्रभारी नगर निरीक्षक बृजेश सिन्हा के दिशा निर्देशन में प्रधान आरक्षक 326 राजेश कुमार पाटले  के हमराह आरक्षक 222 के थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग भ्रमण पर रवाना हुए थे इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम बांधाबाजार में एक व्यक्ति पंचायत भवन के सामने लोगों को 1 रुपए का ₹80 देने का लालच देकर लोगों को नंबरों पर रूपए पैसे का दाव लगा कर सट्टा लिख रहा है, कि उक्त सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु रवाना हुए मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही कर आरोपी उमेश कुमार मेश्राम पिता स्वर्गीय सोमन मेश्राम उम्र 43 साल निवासी बंधाबाजार थाना अंबागढ़ चौकी जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से 04 नग सट्टा पट्टी जिसमें विभिन्न अंकों के सामने रूपए का दाव लगा लेख है, 1 नग नीली स्याही का डॉट पेन तथा दाव में लगे नगदी रकम 1445₹ को विधिवत जप्त किया गया, आरोपी के विरुद्ध धारा 4 (क) सट्टा एक्ट तहत कार्यवाही किया गया| 

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना अंबागढ़ चौकी नगर निरीक्षक बृजेश सिन्हा,  प्रधान आरक्षक 326 राजेश कुमार पाटले, आरक्षक 222 मनीष रावटे का उल्लेखनीय भूमिका रहा|


 *""थाना क्षेत्र में अवैध शराब एवं जुआ सट्टा पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है आगे भी अभियान जारी रहेगा""* 

बृजेश सिन्हा (नगर निरीक्षक)

थाना प्रभारी थाना अंबागढ़ चौकी

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad