मध्यप्रदेश सिवनी सी. एन. आई. न्यूज
पेंच नेशनल पार्क में नज़र आया तेंदुआ: तेंदुए के जोड़े को देखा रोमांचित हुए पर्यटन, कैमरे में कैद किया नजारा
सिवनी जिले के पेंच नेशनल पार्क में देश विदेश से सैलानी बाघ देखने आते है। इस दौरान सफारी के दौरान पर्यटकों को तेंदुए का जोड़ा दिखाई दिया।पर्यटक तेंदुआ को देखकर रोमांचित हो उठे और उन्होंने इस का वीडियो बना लिया।
कैमरे में हुआ नजारा
पेंच टाइगर रिजर्व के दुरियां गेट से सफारी के लिए प्रवेश करने वाले पर्यटकों को नर मादा तेंदुआ का जोड़ा दिखाई दिया। दोनों को पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। सिवनी और नागपुर के बीच कुरई विकास खंड में बने पेंच टाइगर रिजर्व में देश भर के कई राज्यों से पर्यटक बाघ के साथ कई वन्य प्राणियों को देखने आते है।
छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.