मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर की माताजी की अंतिम यात्रा में हुए शामिल
सी एन आई न्यूज़ -पुरुषोत्तम जोशी ।
मुख्यमंत्री श्री बघेल आज राजधानी रायपुर के मौदहापारा में वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निवास पहुंचकर उनकी माता जी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने माताजी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और जनाजे को कांधा दिया। मुख्यमंत्री ने श्री अकबर एवं उनके परिवारजनों से मिलकर ढाँढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से माताजी की आत्मा की शांति और परिवारजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.