Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, March 18, 2023

डोंगरगाँव विधानसभा ग्राम सुखरी में शीतल ग्राम संगठन एवं समस्त महिला समूह द्वारा वार्षिक।

 डोंगरगाँव विधानसभा ग्राम सुखरी में शीतल ग्राम संगठन एवं समस्त महिला समूह द्वारा वार्षिक।



 अधिवेशन व आमसभा में ग्राम के समस्त बिहान के अंतर्गत आने वाले समूह का वर्षभर किए गए कार्यों का लेखा जोखा  करने आयोजन किया गया। शुरुआत माँ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । महिलाओं द्वारा राज्यगान व स्वागत गीत गया। 


आम सभा के मुख्यातिथि श्रीमती विभा साहू महासचिव छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस, अध्यक्षता श्री गणेश साहू, विशेष अतिथि कांति साहू सरपंच, उपसर्पंच हरिराम साहू, शारदा ठाकुर रोज़गार सहायिका, पंच कमलेश्वरी साहू, खेमिन ठाकुर, चंद्रमणि यादव, प्रफुल्ल साहू, लक्ष्मी साहू उपस्थित थे। इस अवसर पर श्रीमती साहू ने बिहान की सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा आप सभी दोहरी ज़िम्मेदारी निभाते हुए निरंतर प्रशिक्षण लेकर समूह की बहनों को सरकार कि योजनाओं से अवगत करा रही है उन्हें स्वरोज़गार के लिए प्रेरित कर उन्हें सशक्त बनाने महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है आप सभी सम्मान के पात्र हैं  कहते हुए शीतला स्वयं सहायता समूह, पीआरपी रिंकी सिंग, आरबीके रेशमा साहू, एफ़एलसीआरपी लक्ष्मी नेतम, सक्रिय महिला ललिता निषाद,  ग्राम की संगठन अध्यक्ष हीराबती साहू, कोषाध्यक्ष मालती साहू , कृषि मित्र मनीषा साहू,  पशु सखी उर्मिलासाहू का शॉल व प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया । श्रीमती विभा साहू ने आगे कहा पंचायतों में महिलाओं को 50% आरक्षण पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की देन है और बिहान का यह स्वरूप छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की देन है । जो निरंतर महिलाओं को सशक्त बनाने उन्हें आर्थिक रूप से मदद कर समृद्ध बना रही है । वह दिन दूर नहीं जब छत्तीसगढ़ की महिलाएँ हर कार्य में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएंगी। श्रीमती साहू ने आगे कहा छत्तीसगढ़ राज्य आजीवका मीशन से ग्रामीण इलाकों में विभिन्न प्रकार के रोज़गार के सृजन व आजीविका के साधन खुले है।ग्रामीण इलाक़े की महिलाएँ समूह के माध्यम से न्यूनतम ब्याज दर पर ऋण लेकर स्वयं का रोजगार कर अगरबत्ती, दोना पत्तल, आटा चक्की, गौठान में खाद बनाना जैसे अनेक कार्य कर आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है। श्रीमती साहू ने आगे कहा श्रृष्टि की जननी नारी सर्व शक्तिमान है जब किसी कार्य को करना आरंभ करती है तो उन्हें पूर्ण करती है । कार्यक्रम का संचालन ढालसिंग मनडावी ने किया। कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासी व महिला समूह उपस्थित थी।


सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad