जिला स्तरीय कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी
नवीन जिला गठन के बाद समाज ने हर्षोल्लास एवं धूम- धाम से मोहला में मनाई कर्मा जयंती
शिक्षा एवं जागरूकता के बूते साहू समाज की हर जगह प्रतिनिधित्व: इंद्रशाह मंडावी
पाप मोचनी एकादशी के दिन साहू समाज की आराध्य देवी मां कर्मा की 1006 वीं जयंती नवीन जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के गठन पश्चात जिला साहू संघ के द्वारा जिला स्तरीय कर्मा जयंती का आयोजन हर्षोल्लास एवं धूम-धाम से कर्मा भवन मोहला में मनाया गया।
सर्वप्रथम साहू समाज के महिलाओं एवं बच्चों के द्वारा भव्य कलश यात्रा के माध्यम से शहर का भ्रमण किया गया। जिसमें बच्चे एवं सामाजिक बंधु डीजे की धून पर थिरकते नजर आए। जिले में प्रथम आयोजन पर सबकी चेहरे में खुशी छाई हुई थी। पूरे जिले भर के सामाजिक बंधु कार्यक्रम में उपस्थित थे। कार्यक्रम के अवसर पर बच्चों के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई जिन्हे विधायक ने पुरुस्कार देकर सम्मानित किया।
कर्मा जयंती कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू, जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के सदस्य संजय जैन, अविभाजित जिला साहू संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष कमल किशोर साहू, जिलाध्यक्ष मदन साहू, महामंत्री मोहन साहू, कोषाध्यक्ष चेतन साहू, शिव प्रसाद साहू, गया दास साहू, यशवंत साहू, सरपंच सरस्वती ठाकुर, बनऊ राम साहू, दिनेश साहू, नूतन साहू, कुंजबिहारी साहू, लता साव, हेमा साहू, नगीना साहू, गंगा साहू एवम समाज के महिला-पुरुष, बच्चे एवम ग्रामीण सहित हजारों की संख्या रहीं।
साहू समाज के जिला अध्यक्ष मदन साहू ने बताया की माता कर्मा बाई पहले अपने सतकर्मो के कारण 'कर्मा' के नाम से प्रसिद्ध थी तत्पश्चात बाद में इन्होंने भगवान श्री कृष्ण की भक्ति की जिससे प्रसन्न होकर प्रभु ने स्वयं कर्मा को दर्शन दिया। उस दिन के बाद से समस्त तेली समाज द्वारा कर्मा को 'माता कर्मा बाई' के नाम से प्रसिद्धि मिली और आज इन्हें माता कर्मा बाई के नाम से हम पूजते है।
कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में विराजमान क्षेत्र के विधायक एवम संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी ने कर्मा जयंती के अवसर पर समारोह को संबोधित किया उन्होंने भक्त माता कर्मा की जीवनी पर प्रकाश डाला एवम कहा कि माता कर्मा की महिमा इसी बात से जाना जा सकता है की उन्होंने स्वयं अपने हाथो से बनाई खिचड़ी भगवान श्री कृष्ण को खिलाई थी। मां कर्मा सदैव श्री कृष्ण की भक्ति में लीन रहती थी इसलिए उन्हें भक्त माता कर्मा के नाम से जाना जाता है। साहू समाज को यह गौरव प्राप्त हुआ है की भगवान श्री कृष्ण की सेवा करने वाली, भगवान को स्वयं के हाथों से बनाई खिचड़ी खिलाने वाली माता कर्मा के वंशज है। साहू समाज वर्तमान में व्यापार के साथ-साथ सर्व समाज में शिक्षित और जागरूक समाज के नाम से जाना जाता है। समाज ने शिक्षा के क्षेत्र में बहुआयामी प्रगति पाई है जागरूक समाज होने के बूते कई महान कार्य तथा हर जगह साहू समाज की प्रतिनिधित्व देखने को मिलता है।
कर्मा जयंती के अवसर पर समाज की ओर से सामाजिक गतिविधि के सुचारू संचालन हेतु जमीन एवम सामुदायिक भवन का मांग संसदीय सचिव से किया गया जिसका संसदीय सचिव ने आश्वासन दिया है।
संसदीय सचिव चौकी विकासखंड के पंडरीतरई में कर्मा जयंती के अवसर पर शामिल हुए जहां उन्होंने सामाजिक बंधुओ को कर्मा जयंती की बधाई एवम शुभकामनाएं दिए साथ ही अन्य पिछड़ा वर्ग मद से स्वीकृत 6.50 लाख रुपए के सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन किया।
*सी एन आई न्यूज़ मोहला से योगेन्द्र सिगने की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.