एक पौधा हरियाली की ओर
हम सभी जीवों के जीवन के लिए पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखना अति आवश्यक है— आरोग्य श्री हॉस्पिटल मरवाही...
क्योंकि स्वच्छ पर्यावरण व्यक्ति को स्वस्थ रखने में बहुत लाभदायक होता है। इसी क्षेत्र में लोगो को जागरूक कर ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पौधे लगाने एवं लोगो को पौधे लगाने हेतु प्रेरित करने की दिशा में आरोग्यश्री हॉस्पिटल मरवाही की नई पहल जन्म से ही सांस की तैयारी के माध्यम से हमारे हॉस्पिटल में जन्म लेने वाले हर बच्चे के साथ हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा एक पौधा नवजात शिशु के परिजनों को दी जाती है। इसके माध्यम से परिजनों को संदेश दिया जाता है।
कि जिस प्रकार हम अपने बच्चों का ख्याल रखते हैं उसी प्रकार हमे इस पौधे का भी ख्याल रखना है। हॉस्पिटल प्रबंधन के द्वारा चलाए गए इस कार्यक्रम के माध्यम से आज हॉस्पिटल सीईओ एन के जायसवाल एवं मोतीराम (हॉस्पिटल प्रबंधक ) के द्वारा श्रीमती लक्ष्मी जिनका जुड़वा बच्चे हुए हैं उनको लीची का 2 पौधा एवं श्रीमती रुखसार बेगम को लीची का एक पौधा दिया गया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.