विशाखापट्टनम काम करने गए पति का नौ साल से पत्नि कर रहे है उनके आने का इंतजार , एक बेटे के साथ घर मे रहती है महिला , माली हालत भी ठीक नही।
गुण्डरदेही । ग्राम कलंगपुर की एक महिला असलेखा साहू जो नौ साल से अपने पति के आने का इंतजार कर रही है मगर अब तक लौट के नही आई उनके पति काम करने के लिए दूसरे राज्य गया है जहां उनके आने का इंतजार करते करते नौ साल बीत गए महिला असलेखा साहू का एक नौ साल का बेटा भी है जिसके साथ वो रहती है महिला की माली हालत भी ठीक नही है खुद कमाकर अपने व अपने बेटे का जीवन यापन कर रही है ससुराल के लोग भी पुछ परख नही करते पीड़ित महिला असलेखा साहू ने बताया कि उनका मायका खोपली है उनकी शादी 2012 मे कलंगपुर निवासी कामता प्रसाद साहू से हुई थी शादी के बाद पति-पत्नी काम की तलाश मे हैदराबाद विशाखापट्टनम चले गए 6 महीने तक एक साथ रहा उसके बाद जब गांव आए तो उनके पति उनको गांव में ही छोड़कर विशाखापट्टनम चले गए पति के साथ उनके भाई भी वही गए हुए है और कुछ महीनो तक खर्च के लिए रुपए भेजते रहे अचानक खर्च के लिए रुपए भेजना बंद कर दिए न खुद आए और न ही ससुराल वाले उनकी सुध ले रहे है बेबस महिला आज भी पति के आने का इंतजार कर रहे है बच्चे की पढ़ाई का खर्च उनके नाना उठा रहे है
पुलिस अधीक्षक महिला आयोग व थाने में लगा चुके है गुहार
पीड़ित महिला असलेखा साहू ने बताया की उनको कई बार उनके ससुराल पक्ष वालों ने तलाक के लिए दबाव बनाया गया स्थानीय प्रशासन को अपने पति द्वारा अनदेखी की शिकायत भी कि गई लेकिन अभी तक कोई उचित कार्यवाही नही हुई महिला ने बताया कि इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक महिला आयोग व थाने मे इंसाफ के लिए गुहार लगाई है मगर किसी ने भी उनकी नही सुनी
CNI news गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.