Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, March 15, 2023

डोंगरगांव विधानसभा ग्राम खुर्सीपार में आज एक दिवसीय धरती माँ ग्राम संगठन एवं समस्त महिला समूह खुर्सीपार द्वारा ग्राम संगठन स्तरीय वार्षिक

 डोंगरगांव विधानसभा ग्राम खुर्सीपार में आज एक दिवसीय धरती माँ ग्राम संगठन एवं समस्त महिला समूह खुर्सीपार द्वारा ग्राम संगठन स्तरीय  वार्षिक



डोंगरगांव। अधिवेशन व आम सभा का आयोजन किया गया। शुभारंभ माँ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर स्वागत गीत व राज्यगान से किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती विभा साहू महासचिव छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस  विशेष अतिथि टिकेश साहू जनपद अध्यक्ष, सुयश नाहटा उपाध्यक्ष,सरपंच श्रीमती लोकेश्वरी साहू,  उपसरपंच लुमेश्वरी एल्मा,  हेमीन बाई पंच,पूर्व सरपंच कुन्ती चौधरी,  जामुन साहू, मन्नूलाल गंजीर, प्यारेलाल साहू थे। ग्राम संगठन वीओ सहायिका दीपिका साहू अध्यक्ष दशोदा निर्मलकर व आयोजक कर्ताओं ने आथितियों का स्वागत शाल श्रीफल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया। इस अवसर पर श्रीमती विभा साहू ने कहा राज्य आजीविका विकास विभाग छत्तीसगढ़ की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने गाँव के प्रत्येक घर से एक महिला को ग्रामीण विकास संगठन समूह में जोड़ना है ।समूह के माध्यम से आजीविका चलाने राष्ट्रीय आजीविका विकास विभाग द्वारा कम ब्याज दरों में पैसा उपलब्ध होता है जिससे महिलाएँ गाँव में अगरबत्ती, दोना पत्तल, अचार, पापड़, आटा चक्की व विभिन्न प्रकार के स्वरोज़गार से आर्थिक रूप से सुदृढ़ होकर अपना जीवन यापान कर सके। श्रीमती साहू ने आगे कहा कि सम्मान इन बहनों का होना चाहिये जो अपने परिवार के साथ साथ सभी ग्रामों में जाकर महिलाओं को जागरूक कर रही है निरंतर प्रशिक्षण लेकर समूह की बहनों को सरकार कि योजनाओं से अवगत कराती है व उन्हें स्वरोज़गार के लिए प्रेरित कर उन्हें सशक्त बनाने महती भूमिका निभाती है।इस अवसर पर श्रीमती विभा साहू ने आरबीके रिंकी सिंह, संकुल अध्यक्ष अनिता साहू, कोषाध्यक्ष ईश्वरी साहू, लेखपाल नोकेश्वरी साहू, आरबीके कविता साहू, एफ़एलसीआरपी धनेश्वरी साहू ,अध्यक्ष दशोदा निर्मलकर, सचिव भानबाई साहू, कोषाध्यक्ष पूर्णिमा  साहू, कृषि मित्र जितेश्वरीसाहू, पशुसखी राधा बाई,  सक्रिय महिला कु. एवन साहू व ऋतु विश्वकर्मा तथा आजीविका मिशन के तहत गौठान हींगलाज , मध्याह्न भोजन समूह अनुसुईया , जय माँ शीतला स्वयं सहायता समूह का तिलक व शाल भेटकर सम्मान किया।इस अवसर पर नन्ही बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में ग्राम के सभी महिला समूह की बहने उपस्थित थी।कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश साहू ने किया।


सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad