मोहला में पेयजल की समस्या को लेकर जिला भाजपा युवा मोर्चा ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन...
जल्द निराकरण की मांग..
मोहला युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष देव प्रसाद नेताम ने जनता की सुविधा को ध्यान में रखकर पानी की विकट समस्या के बारे में जिला कलेक्टर को अवगत कराया। पानी की समस्या से परेशान गर्मियों में लोग पानी की समस्या से परेशान हैं और कांग्रेस सरकार अभी से चुनाव की तैयारी में लगी है। मोहला शहर में आज पेयजल हेतु कोई उचित व्यवस्था नहीं है। 15-15 दिन से पानी आता है। वह भी केवल कुछ समय के लिए जिसके कारण लोगों को विशेषकर महिलाओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। तत्पश्चात पानी महंगे भावों में टैंकरों से मंगवाना पड़ता है। वह जो आम आदमी के लिए आर्थिक हानी है। ज्ञापन सौंपने वालों युवा मोर्चा अध्यक्ष देव प्रसाद नेताम, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोनू वर्मा , जिला उपाध्याक्ष गुड्डू पाण्डेय , जिला युवा मोर्चा महिला उपाध्यक्ष दमेश्वरी निषाद , कोषाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव , युवा मोर्चा महिला मंत्री ममता टोप्पा और जिला मीडिया प्रभारी डेविड नंदा और
सौरभ यादव , पुलकित खंडेलवाल, कोमल राजपूत ,तेजप्रताप साहू ,जनक सिन्हा,सोंटी यादव समस्त कार्यकर्ताओ द्वारा कलेक्ट्रेट में पेजल
समस्या निराकरण आवेदन दिया गया
सी एन आई न्यूज़ चौकी से शंशाक विश्व कर्मा की रिपोर्ट..|


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.