यह भूपेश सरकार का विदाई बजट – श्रीमती कमलेश सारस्वत
मोहला-जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती कमलेश सारस्वत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पेश किए गए बजट में छलावा करार दिया है। उन्होंने कहा कि –नव गठित मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार, मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़ी क्षेत्रीय मांगों को लेकर बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया है, ये बेहद निराशाजनक है। इस बजट के बाद बड़े-बड़े दावे करने वाले कांग्रेसी नेताओं के दावों का खोखलापन भी सामने आ गया है। तमाम तरह की कमियों – खामियों का यह बजट... भूपेश सरकार की विदाई का बजट साबित होगा।
अपनी प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा कि – अपना आखिरी बजट प्रस्तुत करते हुए भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नैतिकता नहीं जागी। शराबबंदी जैसे कई वायदों को लेकर सरकार ने पूरे कार्यकाल में कुछ नहीं किया। युवा वर्ग से बेरोजगारी भत्ते का वायदा करने वाली सरकार अब जाकर इस वायदे को पूरा कर रही है... यह महज वह चुनावी स्टंट है जिसमें युवाओं को उनके हक का रोजगार न दे पाने और अपनी नाकामियों को छिपाने की कोशिश भूपेश बघेल कर रहे हैं।
शासकीय विभागों, निकायों में दैवेभो कर्मियों के नियमितीकरण का चुनावों में दावा करने वाली कांग्रेस की सरकार का आखिरी बजट में भी इस मामले में इस वर्ग के लिए बड़ी निराशा लेकर आया है। कुल मिलाकर यह भूपेश सरकार का विदाई बजट साबित होने वाला है।
*सी एन आई न्यूज मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.