पिथौरा_होली का रंग चढ़ने लगा लोग अपने घर से रंग गुलाल पिचकारी खरीदने निकले। केमिकल युक्त गुलाल रंग शरीर के लिए हानिकारक*(डॉक्टर तारा अग्रवाल)
होली में रंग-गुलाल और पिचकारी से सजा पिथौरा नगर का बाजार, हुड़दंगियों पर पुलिस कसेगी शिकंजानगर के सभी इलाको में होली का बाजार गुलजार दिखाई देने लगे हैं। शहर से लेकर गांव तक के गली-चौराहे पर जगह-जगह होलिका सजा दी गई हैं। होली पर हुड़दंगबाजी पर शिकंजा कसने के लिए पिथौरा पुलिस भी अलर्ट है। होली में रंग-गुलाल से बाजार गुलजार दिखाई देने लगे हैं व बाजार सज कर तैयार है और पिचकारियों में दिलचस्पी आम देखने को मिल रही है। बाजार में रंग-बिरंगे गुलाल और पिचकारी के अलावा गुजिया व मेवे से दुकानें सजी हैं।
इस बार बाजार में अलग-अलग तरह की पिचकारी, गुब्बारे और अन्य आकर्षक आइटम आए हैं। प्रेशर वाली पिचकारी टैंक के रूप में पिचकारी स्पाइडर मैन, छोटा भीम सहित अलग-अलग मुखौटों को बच्चे खूब पसंद कर रहे हैं। 7 मार्च को होलिका दहन से त्योहार की शुरुआत होगी। बच्चों और युवक व युवतियों में खासा जोश देखने को मिल रहा है।इस वर्ष बाजार में रौनक देखने को मिल रहा है। स्थानीय बीएमओ डॉक्टरों की टीम ने कहा है कि केमिकल युक्त गुलाल रंग से बचे हर्बल गुलाल का प्रयोग करें



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.