बिलासपुर में आयोजित हुआ देवभूमि उत्तरांचल कल्याण समिति का होली मिलन
बिलासपुर, छत्तीसगढ़। शहर के एक होटल में देवभूमि उत्तरांचल कल्याण समिति द्वारा होली मिलन का आयोजन किया गया। इसमें शहर के सभी उत्तराखंडी नागरिक मौजूद थे। इस दौरान कार्यक्रम में उत्तराखंडी फाग गीत और महिलाओं व बच्चियों द्वारा उत्तराखंडी नृत्य और गीत की भी मनमोहक प्रस्तुति की गई।
प्रदीप रावत द्वारा उत्तराखंडी गीत प्रस्तुत किया गया। छोटे बच्चों को गेम्स भी खिलाए गए। जिले में सालों से सामाजिक सेवा कर रही बिलासपुर रोटरी क्लब ऑफ क्राउन की अध्यक्ष नीरु बिष्ट को उनके द्वारा किए गए समाज सेवा कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा आगामी वर्ष 2024 में कैसे उत्तराखंड समाज द्वारा जरूरतमंद लोगों की मदद की जाए इस पर परिचर्चा हुई। कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए सामाजिक रूप से आगे बढ़ाने और मानव सेवा के प्रति अपनी सहभागिता के लिए भी विस्तृत चर्चा उपस्थित नागरिकों के बीच की गई। शाम को पहाड़ी चाय के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर उत्तराखण्ड समाज के अध्यक्ष कुंदन सिंह भंडारी, उपाध्यक्ष डॉक्टर शोभा बिष्ट, सचिव संजीव सिंह सैलोनी व कोषाध्यक्ष महेश सिंह धपोला सहित समाज के लोग उपस्थित थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.