Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, March 20, 2023

पिथौरा _पंचायत सचिव अनिश्चितकालीन हड़ताल पर। शासन के हर कार्य का सहयोग सचिवों द्वारा किया जाता है फिर भी शासन द्वारा अनदेखा किया जा रहा है।

 पिथौरा _पंचायत सचिव अनिश्चितकालीन हड़ताल पर। शासन के हर कार्य का सहयोग सचिवों द्वारा किया जाता है फिर भी शासन द्वारा अनदेखा किया जा रहा है।




महासमुंद जिले के पिथौरा जनपद पंचायत परिसर में पंचायत सचिव संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल 16 मार्च से आरंभ हो गई,जिससे ग्राम पंचायत कार्यालयों में काम ठप रहा। हड़ताल में बैठे सचिव संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि पंचायत सचिव संघ द्वारा लंबे अरसे से शासकीयकरण की मांग की जा रही है। वहीं शासन के प्रतिनिधि द्वारा लगातार आश्वासन दिया गया। इसके बावजूद आज पर्यंत इस दिशा में कार्यवाही नहीं हो पाई है इसके चलते संघ को अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने बाध्य होना पड़ा।

उन्होंने कहा कि शासन द्वारा सचिवों की लगातार उपेक्षा की गई। जिससे सचिव संघ में शासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। शासन द्वारा सचिवों से सभी विभागों का कार्य लिया जाता है। इसके बावजूद उन्होंने कहा कि जब तक शासन द्वारा सचिवों का शासकीय करण नहीं किया जाता। यह हड़ताल लगातार जारी रहेगी।  इस दौरान हड़ताल में बैठे सचिवों  ने शासन की कुंभकरण निद्रा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। शासन के असंवेदनशील रवैये की आलोचना की गई।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad